WPL 2026 Gujarat Giants vs UP Warriorz

WPL 2026: जीत के ट्रैक पर वापसी करना चाहेगी गुजरात जायंट्स, यूपी वॉरियर्स के खिलाफ होगा मुकाबला

WPL 2026: विमेंस प्रीमियर लीग 2026 में 14वां मुकाबला गुजरात जायंट्स और यूपी वॉरियर्स के बीच खेला जाएगा. ये मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए काफी अहम होगा. जो भी टीम इस मैच में जीत हासिल करेगी वो सीधे तौर पर पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर पहुंच जाएगी. एशले गार्डनर की कप्तानी में गुजरात जायंट्स की टीम ने पिछले 3 मैचों में हार का सामना किया है. इस मैच में यूपी को हरा टीम जीत की लय वापस हासिल करना चाहेगी. ये मुकाबला वडोदरा में खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच ये इस सीजन की दूसरी भिड़ंत होगी. इससे पहले वाले मैच में गुजरात की टीम ने 10 रनों से जीत हासिल की थी.

प्लेऑफ के लिए अहम होगा ये मैच

विमेंस प्रीमियर लीग 2026 के प्लेऑफ के लिए आरसीबी ने लगातार 5 जीत दर्ज करते हुए अपनी जगह पक्की कर ली है. अब इसके लिए 2 टीमों की जगह बची है. आरसीबी के अलावा बाकी सभी टीमों ने 2-2 मैचों में ही जीत हासिल की है. अब लीग स्टेज इस स्थिति में है कि हर एक हार टीम पर भारी पड़ेगी. ऐसे में ये मुकाबला प्लेऑफ के लिए काफी अहम हो जाता है. फिलहाल गुजरात पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे बनी हुई है.

UPW और GG के हेड टू हेड आंकड़े कैसे हैं?

यूपी और गुजरात के बीच मुकाबले कांटे के देखने को मिलते हैं. अभी तक दोनों टीमों के बीच 7 मैच खेले गए हैं, जिसमें से 4 बार गुजरात जायंट्स की टीम ने जीत दर्ज की है तो वहीं 3 बार यूपी वॉरियर्स को जीत मिली है. 

UPW vs GG का मैच कहां देख पाएंगे लाइव?

विमेंस प्रीमियर लीग के सभी मैचों के लाइव प्रसारण के राइट्स स्टार नेटवर्क के पास हैं. ऐसे में टीवी पर इस मैच को लाइव देखने के लिए स्टार स्पोर्ट्स का रिचार्ज कराना होगा. इसके अलावा अगर आप मोबाइल या लैपटॉप पर इसका लाइव प्रसारण देखना चाहते हैं तो इसके लिए जियो हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन लेना होगा. 

यहां देखें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

यूपी वॉरियर्स: मेग लैनिंग (कप्तान), किरण नवगिरे, फीबी लिचफील्ड, हरलीन देओल, क्लॉय ट्रायन, दीप्ति शर्मा, श्वेता सेहरावत, सोफी एकलस्टन, आशा शोभना, शिखा पांडे, क्रांति गौड़

गुजरात जायंट्स: एश्ले गार्डनर (कप्तान), बेथ मूनी (विकेटकीपर), सोफी डिवाइन, भारती फुलमाली, शिवानी सिंह, कनिका आहूजा, जॉर्जिया वेयरहम, काश्वी गौतम, तनुजा कंवर, रेणुका सिंह ठाकुर और राजेश्वरी गायकवाड

ये भी पढ़िए- भारत में T20 World Cup 2026 नहीं खेलेगा बांग्लादेश, ICC के अल्टीमेटम के बाद लिया ये बड़ा फैसला