IND vs NZ: टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज का पहला मुकाबला धमाकेदार अंदाज में अपने नाम कर लिया है. पहले मैच में टीम इंडिया के लिए अभिषेक शर्मा ने तूफानी पारी खेलते हुए कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ने का काम किया था. उनके दम पर ही टीम ने कीवी टीम के खिलाफ टी20 मैच में अपना सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया. इस मैच में के बाद अब हर किसी की नजरें रायपुर में होने वाले दूसरे टी20 मैच पर होगी. टीम इंडिया इस मैच में जीत हासिल करते हुए सीरीज में अपनी बढ़त को 2-0 करना चाहेगी. ऐसे में हर किसी के मन में सवाल खड़ा हो रहा है कि इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग किस प्लैटफॉर्म पर की जाएगी.
A thumping win! 👏🏻🇮🇳
— Star Sports (@StarSportsIndia) January 21, 2026
Shivam Dube finishes off the proceedings & after putting up a mammoth total, Team India bowlers combine to restrict the Kiwi batters to go 1-0 up! 👌🏻
Watch #INDvNZ | 2nd T20I 👉 FRI, 23rd JAN, 6 PM on Star Sports Network & JioHotstar pic.twitter.com/WTK7BuF1Nv
फैंस कहां देख पाएंगे लाइव स्ट्रीमिंग?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज को लाइव प्रसारित करने के राइट्स स्टार नेटवर्क के पास हैं. ऐसे में अगर फैंस टीवी पर इसका लुत्फ उठाना चाहते हैं तो स्टार स्पोर्ट्स के चैनल पर जाना होगा. इसके अलावा अगर मोबाइल और लैपटॉप पर देखने के लिए जियो हॉटस्टार की ऐप और वेबसाइट पर विजिट करना होगा.
टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में होगा बदलाव?
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में बड़ा बदलाव हो सकता है. टीम के स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल को पहले टी20 मैच में फील्डिंग के दौरान चोट लगी थी. उनकी उंगली से खून भी निकलता हुआ दिखा था. इसके बाद वो मैदान में दोबारा वापसी नहीं कर पाए थे. ऐसे में दूसरे टी20 मैच से वो बाहर हो सकते हैं. उनकी जगह टीम में लेग स्पिन गेंदबाज रवि बिश्नोई को जगह मिल सकती है.
कितने बजे शुरू होगा IND vs NZ दूसरा टी20?
रायपुर में होने वाला ये दूसरा मुकाबला भारतीय समय के अनुसार शाम 7 बजे शुरू होगा. इससे आधे घंटे पहले दोनों टीमों के कप्तान मैदान पर टॉस के लिए उतरेंगे.
टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती.

