India vs New Zealand

IND vs NZ Weather Report: दूसरे T20I में क्या बारिश बिगाड़ेगी खेल? जानिए कैसा रहेगा मौसम का हाल

India vs New Zealand 2nd T20I Weather Report: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला शुक्रवार, 23 जनवरी को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. नागपुर में खेले गए पहले टी20 मैच में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 48 रनों से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है.

अब सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम दूसरे मैच में जीत हासिल कर इस बढ़त को और मजबूत करने के इरादे से उतरेगी, जबकि कीवी टीम सीरीज में वापसी करना चाहेगी. ऐसे में यह मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है. वहीं, इस मुकाबले से पहले फैंस रायपुर के मौसम को लेकर चिंतित हैं, तो आइए जानते हैं मैच के दौरान कैसा रहेगा मौसम का हाल.

कैसा रहेगा रायपुर का मौसम?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20I मुकाबला 23 जनवरी को रायपुर में खेला जाएगा. मौसम विभाग के अनुसार, मैच वाले दिन रायपुर का मौसम बिल्कुल साफ रहने वाला है. मैच के दिन आसमान साफ रहेगा और बारिश की कोई भी संभावना नहीं है. यानी फैंस बिना किसी रुकावट पूरे मैच का मजा उठाएंगे.

दिन में तापमान लगभग 22 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है और रात में 15 डिग्री तक गिर सकता है. मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से शुरू होगा और ऐसे में ओस मैच में एक्स फैक्टर साबित हो सकता है.

रायपुर की पिच रिपोर्ट

वहीं, शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए काफी मददगार मानी जाती है. यहां की विकेट सपाट रहती है, गेंद अच्छे उछाल के साथ बल्ले पर आती है और इसी वजह से हाई-स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिलते हैं. बल्लेबाज यहां खुलकर शॉट खेल सकते हैं औ पावरप्ले में तेजी से रन बनते हैं.

हालांकि, नई गेंद से शुरुआती कुछ ओवरों में तेज गेंदबाजों को हल्की स्विंग या सीम मूवमेंट भी मिलती है. जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, ओस गेंदबाजों के लिए परेशानी बन सकती है. ऐसे में यहां टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद करती है.

T20 सीरीज के लिए दोनों टीमों का स्क्वॉड

भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल (उपकप्तान), रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, ईशान किशन (विकेटकीपर) और रवि बिश्नोई.

न्यूजीलैंड: मिचेल सैंटनर (कप्तान), माइकल ब्रैसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), जैकब डफी, जैक फाउल्क्स, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, बेवन जैकब्स, रचिन रविंद्र, टिम रॉबिन्सन, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, ग्लेन फिलिप्स और ईश सोढ़ी.

ये भी पढ़ें- IPL 2026 ऑक्शन में अनसोल्ड रहे खिलाड़ी ने किया बड़ा कारनामा, फर्स्ट क्लास क्रिकेट में पूरे किए 500 विकेट