T20 World Cup 2026: 7 फरवरी से शुरू होने जा रहे टी20 विश्व कप को लेकर काउंटडाउन शुरू हो चुका है और सभी टीमें अपनी तैयारियों में जुटी हुई हैं. भारत के दौरे पर टी20 सीरीज खेल रही न्यूजीलैंड की टीम ने विश्व के लिए स्क्वॉड में बड़ा बदलाव किया है. टीम के स्टार तेज गेंदबाज एडम मिल्ने इंजरी के चलते पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. साउथ अफ्रीका में फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलते हुए उनको इंजरी हुई थी जिसके बाद वो पहले भारत के खिलाफ होने वाली सीरीज से बाहर हुए और अब विश्व कप से भी बाहर हो चुके हैं. इस बात की जानकारी कीवी टीम के हेड कोच रॉब वॉल्टर ने साझा की है.
Wishing Adam all the best for his recovery 🖤
— BLACKCAPS (@BLACKCAPS) January 23, 2026
Full story at https://t.co/3YsfR1Y3Sm or the NZC app 📲 #T20WorldCup pic.twitter.com/AGvd4HKFRe
मिल्ने के बाहर होने से निराश हुए कोच वॉल्टर
एडम मिल्ने के टी20 विश्व कप 2026 से बाहर होने पर टीम के हेड कोच काफी निराश नजर आए. उन्होंने कहा, “हम सभी एडम के लिए दुखी हैं. उसने बहुत मेहनत की टूर्नामेंट के लिए खुद को तैयार करने के लिए. ईस्टर्न सनराइजर्स केप के लिए खेले 8 मैचों में उसकी लय भी कमाल की दिख रही थी. ये ये उनके लिए काफी दुर्भाग्यपूर्ण रहा. हम चाहेंगे कि वो जल्द से जल्द ठीक हो जाएं. ये अच्छी बात है कि काइल पहले से ही भारत में हैं. वो हमारी गेंदबाजी यूनिट का इंटीग्रल हिस्सा हैं और इस दौरे पर काफी मेहनत भी कर रहे हैं.”
31 साल के खिलाड़ी ने किया रिप्लेस
टी20 विश्व कप 2026 की टीम में अब एडम मिल्ने की जगह काइल जेमीसन को शामिल किया गया है. 31 साल के जेमीसन टीम में अनुभव के साथ आते हैं और फिलहाल वो भारत के दौरे पर कीवी टीम का हिस्सा भी हैं. उन्होंने न्यूजीलैंड के लिए अभी तक 24 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 23 विकेट हासिल किए हैं. भारत के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में जेमीसन काफी महंगे साबित हुए थे लेकिन उन्होंने 2 विकेट भी अपने नाम किए थे.
टी20 विश्व कप 2026 के लिए न्यूजीलैंड का स्क्वॉड
मिशेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉन्वे, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, डेरिल मिशेल, काइल जैमीसन, जेम्स नीशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रविंद्र, टिम सीफर्ट, ईश सोढ़ी

