T20 World Cup 2026: बांग्लादेश सरकार की तरफ से जानकारी सामने आ गई है कि टी20 विश्व कप 2026 खेलने के लिए बांग्लादेश की क्रिकेट टीम भारत का दौरा नहीं करेगी. वो अभी भी शेड्यूल और वेन्यू में बदलाव की मांग पर अड़े हुए हैं. इसी बीच बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की तरफ से एक आखिरी कोशिश की गई है. टाइम्स ऑफ इंडिया के हवाले से सामने आ रही जानकारी के अनुसार BCB की तरफ से आईसीसी को एक और लेटर लिखा गया है जिसमें ये अनुरोध किया गया है कि उनकी मांग को आईसीसी की इंडीपेंडेंट डिसप्यूट कमेटी को भेजा जाए. इससे पहले आईसीसी की तरफ से बांग्लादेश की इन सभी मांगों को पूरी तरह से खारिज कर दिया गया था.
इस कमेटी में क्या खास होता है?
सामने आ रही जानकारी के अनुसार बांग्लादेश की तरफ से इंडीपेंडेंट डिसप्यूट कमेटी की मांग की गई है. इस कमेटी में इंडीपेंडेंट वकील होते हैं जो कि आईसीसी से जुड़े मामले सुलझाते हैं. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को उम्मीद है कि आईसीसी की तरफ से इसका आएगा. साथ ही इस मामले को इंडिपेंडेंट डिसप्यूट कमेटी को भेजा जाएगा. इस कमेटी के पास ये अधिकार होता है कि सभी उपाय खत्म हो जाने के बाद ये आईसीसी से जुड़े मामलों की सुनवाई कर सकती है.
Next step for Bangladesh: File a case with ICC Dispute Resolution Committee, following all legal steps. Time to take a strong stance! #BangladeshCricket @ICC @MohsinnaqviC42 #inidiaBangladeshIssue pic.twitter.com/mzVxPNNfFD
— Muhammad Yousaf (ANJUM) (@imyousafanjum) January 23, 2026
टी20 विश्व कप में नहीं खेलेगा बांग्लादेश?
बांग्लादेश ने फैसला किया है कि वो टी20 विश्व कप 2026 के लिए भारत के दौरे पर नहीं आना चाहता है. अगर वो आखिरी तक अपने इस फैसले पर कायम रहता है तो सीधे तौर पर टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगा. आईसीसी की तरफ से उसकी वेन्यू शिफ्ट करने वाली मांग को दरकिनार कर दिया गया है. सभी बोर्ड में से केवल पाकिस्तान ही एक ऐसा देश था जो कि बांग्लादेश के साथ खड़ा था. बांग्लादेश की तरफ से लगातार इस मांग को लेकर सुरक्षा कारणों का हवाला दिया जा रहा है. सामने आ रही जानकारी के अनुसार आईसीसी ने बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को टी20 विश्व कप में शामिल होने का मौका दे दिया है.

