CSK IPL 2026 Auction 14.20 crore pick Prashant Veer got injured

IPL 2026 से पहले CSK के ऊपर मंडराए संकट के बादल, 14.20 करोड़ वाले खिलाड़ी को लगी गंभीर चोट

IPL 2026: आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले ही 5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा झटका लगा है. टीम का एक स्टार खिलाड़ी रणजी मुकाबले के दौरान चोटिल हो गया है. इस युवा अनकैप्ड खिलाड़ी को सीएसके ने मिनी ऑक्शन में 14.20 करोड़ में खरीदा था. उत्तर प्रदेश और झारखंड के बीच खेले जा रहे मैच में फील्डिंग करते हुए ये खिलाड़ी चोटिल हुआ है. ये खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि स्टार ऑलराउंडर प्रशांत वीर हैं. उनकी इस गंभीर चोट ने उत्तर प्रदेश के लिए तो टेंशन बढ़ाई ही साथ ही आईपीएल के नए सीजन से पहले सीएसके के लिए भी माहौल परेशानी का ही है. अगर प्रशांत समय से फिट नहीं हो पाते हैं तो उन्हें आईपीएल से भी बाहर रहना पड़ सकता है. 

कैसे लगी प्रशांत वीर के चोट?

रणजी ट्रॉफी में उत्तर प्रदेश और झारखंड के बीच मुकाबला खेला जा रहा है. इस मैच में झारखंड की बल्लेबाजी के दौरान पारी के 30वें ओवर में फील्डिंग करते हुए प्रशांत के कंधे में चोट लगी है. इसके तुरंत बाद उनको चोट की स्कैन के लिए अस्पताल ले जाया गया. जहां खुलासा हुआ कि उनके कंधे में ग्रेड 2 टियर की इंजरी हुई है. इसके चलते अब वो रणजी के अगले कुछ मैचों से भी बाहर हो गए हैं. इस चोट के बाद उन्हें दोबारा मैदान पर वापसी करने के लिए लगभग 2 से 4 हफ्तों का समय लग सकता है. 

IPL 2026 से बाहर होंगे प्रशांत वीर?

आईपीएल 2026 को शुरू होने में अभी एक महीने से ज्यादा का समय बचा हुआ है. ऐसे में प्रशांत के पास टूर्नामेंट शुरू होने का समय है. अगर उनको ज्यादा समय लगता है तब भी वो टूर्नामेंट के कुछ शुरुआती मैचों से ही बाहर होंगे. प्रशांत वीर के घरेलू प्रदर्शन पर नजर डालें तो उन्होंने फर्स्ट क्लास में खेले 2 मैचों में महज 2 विकेट लिए हैं तो वहीं 7 रन बनाए हैं. इसके अलावा उन्होंने 9 टी20 मैचों में 12 विकेट हासिल किए हैं और 112 रन बनाए हैं. सीएसके की टीम इस बार के ऑक्शन में एक अलग ही प्लान के साथ उतरी थी. 

ये भी पढ़िए- T20 विश्व कप 2026 विवाद पर सामने आया बांग्लादेश का नया पैंतरा, ICC को एक और लेटर लिख की ये मांग!