T20 World Cup 2026: भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में 7 फरवरी से ICC टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज होने वाला है, जिसके लिए सभी टीमें जोरों-शोरों से तैयारियां कर रही हैं. इस बार सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया खिताब बचाने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. इसी बीच टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच और दिग्गज क्रिकेटर रवि शास्त्री ने एक बड़ी भविष्यवाणी कर दी है.
शास्त्री ने भारतीय स्टार ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को दुनिया का सबसे खतरनाक बल्लेबाज बताया है और कहा है कि अभिषेक आगामी टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा असरदार साबित होंगे.
शास्त्री ने अभिषेक शर्मा को बताया सबसे बड़ा गेमचेंजर
दरअसल, ICC के एक इवेंट के दौरान रवि शास्त्री से सवाल किया गया कि 2026 टी20 वर्ल्ड कप में कौन खिलाड़ी सबसे ज्यादा इम्पैक्ट छोड़ सकता है. इस पर शास्त्री ने बेझिझक अभिषेक शर्मा का नाम लिया और कहा कि “इसमें कोई शक नहीं है कि अभिषेक ही टूर्नामेंट के मोस्ट इम्पैक्टफुल प्लेयर होंगे.” उन्होंने कहा कि अभिषेक इस समय नंबर-1 टी20 बल्लेबाज हैं और जबरदस्त फॉर्म में भी चल रहे हैं.
शास्त्री ने आगे अभिषेक की विस्फोटक बल्लेबाजी की तारीफ की और न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में उनकी धमाकेदार पारी का जिक्र करते हुए कहा, “उसने न्यूजीलैंड से मैच छीन लिया. आप उसे देखना चाहते हैं. वह आत्मविश्वास से भरा है. उसे होम क्राउड का भी साथ मिलेगा और अगर वह चल गया तो समझिए भारत भी चल गया.”
#WATCH | Former India coach Ravi Shastri said India will “take off” in the T20 World Cup if opener Abhishek Sharma fires, calling him the world’s No 1 T20 batter in top form.#RaviShastri #AbhishekSharma #India #T20 #Cricket pic.twitter.com/oheNMUBVcf
— The Federal (@TheFederal_News) January 23, 2026
केविन पीटरसन भी हुए फैन
अभिषेक शर्मा की तारीफ सिर्फ शास्त्री तक ही सीमित नहीं है. इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज केविन पीटरसन ने भी कहा है कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा असर डालने वाला खिलाड़ी अभिषेक ही हो सकता है. हालांकि, पीटरसन ने उनके साथ-साथ साउथ अफ्रीका के युवा बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस का नाम भी लिया.
बता दें कि, नागपुर में खेले गए पहले टी20 में अभिषेक ने सिर्फ 35 गेंदों पर 8 छक्कों और 5 चौकों की मदद से 84 रन ठोक दिए थे, जिसकी बदौलत भारत ने मैच 48 रन से जीत लिया.
Abhishek Sharma kitna pyara T20 batter hai yaar. I can never get tired watching him bat in the T20 cricket.
— 𝐌𝐫. 𝐋𝐢𝐤𝐞 & 𝐑𝐓 🙏 (@TheRock1798) January 22, 2026
He is very crucial for team india in T20WC. If He performs no team can stop india from retaining the T20WC pic.twitter.com/8jZlHRuhst
अभिषेक शर्मा का शानदार टी20I करियर
अभिषेक ने जुलाई 2024 में जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे में अपना टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया था. उन्होंने भारत के लिए अब तक कुल 34 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 1199 रन बनाए हैं, जिसमें 2 शतक और 7 अर्धशतक भी शामिल है. इस दौरान उनका औसत 37.46 और स्ट्राइक रेट 190.92 है. उनके बल्ले से जड़े हैं.

