Pakistan Squad For T20I Series vs Australia: भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में 7 फरवरी से शुरू होने वाले आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले पाकिस्तान क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की T20I सीरीज खेलेगी. इस सीरीज के लिए पाकिस्तान ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. टीम की कप्तानी सलमान अली आगा को सौंपी गई है. वहीं, इस सीरीज के लिए बाबर आजम और शाहीन शाह अफरीदी की टीम में वापसी हुई है. बाबर और शाहीन दोनों पिछले कुछ समय से पाकिस्तान की टी20 टीम से बाहर चल रहे थे.
बाबर और शाहीन की हुई टी20 टीम में वापसी
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने शुक्रवार, 23 जनवरी को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी तीन मैचों की टी20 सीरीज लिए अपनी 16 सदस्यीय टीम की घोषणा की. टीम की कप्तानी सलमान अली आगा संभालेंगे. वहीं, हाल ही में BBL खेलकर लौटे बाबर आजम को भी टीम में जगह मिली है. बाबर के साथ शाहीन शाह अफरीदी की भी टीम में वापसी हुई है.
शाहीन ने पाकिस्तान के लिए आखिरी बार श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज खेली थी. बीबीएल में खेलते हुए उन्हें चोट लग गई थी और अब वे टीम के साथ मैदान पर लौटेंगे. हालांकि, मोहम्मद रिजवान इस टीम में जगह नहीं बना पाए हैं. बीबीएल में भी उनका फॉर्म कुछ खास नहीं रहा था और इसी वजह से उन्हें पाकिस्तान की टीम में शामिल नहीं किया गया.
ऑस्ट्रेलिया करेगी पाकिस्तान का दौरा
टी20 वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलिया की टीम पाकिस्तान दौरा करेगी और तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी. इस सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया ने पहले ही अपनी टीम घोषित कर दी थी. ऑस्ट्रेलियाई टीम 28 जनवरी को लाहौर पहुंचेगी. सीरीज की शुरुआत 29 जनवरी को होगी और दूसरा मैच 31 जनवरी और तीसरा टी20 मैच 1 फरवरी को खेला जाएगा. टी20 वर्ल्ड कप के लिहाज से यह सीरीज दोनों ही टीमों के लिए काफी अहम मानी जा रही है.
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ T20I सीरीज के लिए पाकिस्तान की टीम
सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, फखर जमान, ख्वाजा मोहम्मद नफे (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, मोहम्मद सलमान मिर्जा, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, साहिबजादा फरहान (विकेटकीपर), सैम अयूब, शाहीन शाह अफरीदी, शादाब खान, उस्मान खान (विकेटकीपर), उस्मान तारिक.
पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया टी20I सीरीज का पूरा शेड्यूल
- पहला T20I – गुरुवार, 29 जनवरी
- दूसरा T20I – शनिवार, 31 जनवरी
- तीसरा T20I – रविवार, 1 फरवरी

