Pakistan Squad T20 World Cup 2026: 7 फरवरी से शुरु होने जा रही टी 20 विश्व कप को लेकर काउंटडाउन शुरू हो चुका है. अब पाकिस्तान की तरफ से भी 15 खिलाड़ियों के स्क्वॉड का ऐलान कर दिया गया है. टीम की कप्तान 42 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेलने वाले सलमान अली आगा के हाथों में होगी तो वहीं बाबर आजम को भी टीम में जगह मिली है. इसके अलावा तेज गेंदबाजी यूनिट को शाहीन शाह अफरीदी लीड करते हुए नजर आएंगे. इस टीम में ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग में धमाल मचा रहे हारिस रउफ को जगह मिल पाई है.
यहां देखें पाकिस्तान का फुल स्क्वॉड
सलमान अली (कप्तान), अबरार अहमद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, फखर जमान, ख्वाजा मोहम्मद नफे, नवाज, सलमान मिर्जा, नसीम शाह, साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, शाहीन, शादाब खान, उस्मान खान, उस्मान तारिक.
The Pakistan Cricket Board has announced a 15-member squad for the ICC Men’s T20 World Cup 2026, where they are placed in Group A and scheduled to face Netherlands in their opening game on 7 February in Colombo. No Haris Rauf in the final team. Playing WC in still uncertain. pic.twitter.com/YnB3PUR6P0
— Abdul Majid Bhatti (@bhattimajid) January 25, 2026
हारिस रउफ को नहीं मिली विश्व कप टीम में जगह
पाकिस्तान के धाकड़ तेज गेंदबाज हारिस रउफ को टी20 विश्व कप 2026 के लिए स्क्वॉड में शामिल नहीं किया गया है. ऑस्ट्रेलिया में बिग बैश लीग खेल रहे रउफ कमाल की लय में नजर आ रहे हैं और हर मैच में विकेट निकाल रहे हैं. पाकिस्तान के लिए उन्होंने अब तक 94 टी20 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 21.10 की औसत से 133 विकेट अपने नाम किए हैं. इस तरह के प्रदर्शन के बाद भी उनको टी20 विश्व कप के लिए टीम में जगह नहीं मिल पाना काफी चौंकाने वाला है.
ग्रुप स्टेज में ही होगा भारत से मुकाबला
पाकिस्तान की टीम को इस बार टी20 विश्व कप में भी भारत के साथ ही ग्रुप ए में रखा गया है. ग्रुप ए में भारत और पाकिस्तान के अलावा यूएसए, नीदरलैंड और नामीबिया शामिल हैं. पाकिस्तानी की टीम अपना पहला मुकाबला 7 फरवरी को नीदरलैंड के खिलाफ कोलंबो में खेलने के लिए उतरेगी. इसके बाद 10 फरवरी को यूएसए से टीम का सामना होगा तो वहीं 15 फरवरी को भारत और पाक के बीच हाईवोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा.

