Pakistan Squad For T20 World Cup 2026: पाकिस्तान ने भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में 7 फरवरी से होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने रविवार, 25 जनवरी को टी20 वर्ल्ड कप के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की. इस वर्ल्ड कप में सलमान अली आगा पाकिस्तानी टीम की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे.
पिछला टी20 वर्ल्ड कप पाकिस्तान के लिए काफी निराशाजनक रहा था, जहां टीम ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई थी. इसी वजह से PCB ने इस बार टीम में बड़ा फेरबदल किया है और कप्तान समेत कुल 7 बड़े बदलाव देखने को मिले हैं. इस टीम में पाकिस्तान ने 6 ऐसे खिलाड़ियों को शामिल किया गया है जो पहली बार वर्ल्ड कप खेलेंगे.
पाकिस्तान के टी20 वर्ल्ड कप टीम में हुए 7 बदलाव
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए पाकिस्तान ने बाबर आजम जैसे स्टार बल्लेबाज को स्क्वॉड में बरकरार रखा गया है, लेकिन मोहम्मद रिजवान और हारिस रऊफ जैसे बड़े नामों को टीम से बाहर कर दिया है. 2024 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले आजम खान, हारिस रऊफ, इफ्तिखार अहमद, इमाद वसीम, मोहम्मद अब्बास अफरीदी, मोहम्मद आमिर और मोहम्मद रिजवान को इस बार टीम में जगह नहीं मिली है. वहीं, इस बार कई नए चेहरे और वापसी करने वाले खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया गया है.
दो साल में पाकिस्तान टी20 टीम पूरी तरह से बदल गई है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए पाकिस्तान के स्क्वॉड में सलमान अली आगा, फहीम अशरफ, ख्वाजा मोहम्मद नफे, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद सलमान मिर्जा, साहिबजादा फरहान और उस्मान तारिक को मौका दिया गया है. वहीं, फहीम, ख्वाजा, सलमान मिर्जा, फरहान और उस्मान 6 ऐसे खिलाड़ी है जो पहली बार वर्ल्ड कप में खेलेंगे.
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए पाकिस्तान का स्क्वॉड
सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, फखर जमान, ख्वाजा मोहम्मद नफे (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, मोहम्मद सलमान मिर्जा, नसीम शाह, साहिबजादा फरहान (विकेटकीपर), सईम अयूब, शाहीन शाह अफरीदी, शादाब खान, उस्मान खान, उस्मान तारिक.
पाकिस्तान का टी20 वर्ल्ड कप 2024 स्क्वॉड
बाबर आजम (कप्तान), अबरार अहमद, आजम खान, फखर जमान, हारिस रऊफ, इफ्तिखार अहमद, इमाद वसीम, मोहम्मद अब्बास अफरीदी, मोहम्मद आमिर, मोहम्मद रिजवान, नसीम शाह, सईम अयूब, शादाब खान, शाहीन शाह अफरीदी, उस्मान खान.

