If Washington Sundar ruled out from T20 World Cup 2026 Riyan Parag likely to replace

T20 WC 2026: वॉशिंगटन सुंदर हुए बाहर तो इस खिलाड़ी की खुल सकती है किस्मत, होगी विश्व कप टीम में एंट्री!

T20 World Cup 2026: टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर इन दिनों इंजरी के चलते टीम इंडिया से बाहर हैं. सामने आ रही जानकारी के अनुसार उनको फिट होने के लिए अभी भी 2 हफ्ते समय लग सकता है. ऐसे में वो टी20 विश्व कप 2026 से बाहर भी हो सकते हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले ही मैच में उनको चोट लगी थी. टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ा सवाल ये होगा कि सुंदर के बाहर होने पर कौन सा खिलाड़ी टीम इंडिया में उनको रिप्लेस कर सकता है. इस लिस्ट में एक खिलाड़ी का नाम सबसे ऊपर नजर आ रहा है, जो कि टीम इंडिया के लिए 9 टी20 मुकाबले खेल चुका है. 

रियान पराग को मिल सकता है मौका

टाइम्स ऑफ इंडिया के हवाले से सामने आ रही जानकारी के अनुसार रियान पराग को बीसीसीआई वॉशिंगटन सुंदर के विकल्प के तौर पर देख रही है. पराग एक बेहतरीन बल्लेबाज हैं तो वहीं गेंदबाजी में भी जरूरत पड़ने पर विकेट चटका सकते हैं. पराग बीते 3 हफ्तों से बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अपनी फिटनेस पर काम कर रहे हैं. उनको कंधे में चोट लगी थी, जिसके लिए उन्हें सर्जरी करवानी पड़ी थी. सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेलते हुए उनकी चोट एक बार फिर से उभर आई थी, जिसके चलते वो विजय हजारे से भी बाहर हुए और अब रणजी के दूसरे चरण से भी पूरी तरह बाहर हो चुके हैं. 

रियान पराग का टी20I में प्रदर्शन

रियान पराग ने टीम इंडिया के लिए अपना आखिरी मुकाबला साल 2024 में बांग्लादेश के खिलाफ खेला था. इसके बाद से वो टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं. उन्होंने अब तक खेले 9 टी20 मैचों की 6 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 106 रन बनाए हैं तो वहीं 4 विकेट भी अपने नाम कर चुके हैं. ताजा अपडेट के अनुसार रियान पराग ने पूरी क्षमता के साथ अब बल्लेबाजी और गेंदबाजी करना शुरू कर दिया है और उनको कोई तकलीफ नहीं हो रही है. उनको फिटनेस पर आखिरी फैसला 31 जनवरी को लिया जा सकता है. 

ये भी पढ़िए- T20 World Cup से पहले गहरे संकट में टीम इंडिया, स्टार ऑलराउंडर पर लटक रही बाहर होने की तलवार