Tilak Varma ruled out from whole T20I series against New Zealand

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ T20 सीरीज से बाहर हुए तिलक वर्मा, ये स्टार खिलाड़ी लेगा जगह

IND vs NZ: टीम इंडिया के स्टार मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज तिलक वर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ पूरी टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं. बीसीसीआई की तरफ से इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए शेयर की गई है. इससे पहले उनको शुरुआती 3 मैचों से बाहर किया गया था लेकिन अब वो पूरी सीरीज से ही बाहर हो गए हैं. फिलहाल, तिलक बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अपनी फिटनेस पर काम कर रहे हैं. उम्मीद जताई जा रही है कि वो टी20 विश्व कप से पहले क्रिकेट के मैदान पर वापसी करने के लिए पूरी तरह से फिट हो जाएंगे. 

श्रेयस अय्यर टीम में लेंगे उनकी जगह

तिलक वर्मा जब इंजरी के चलते शुरुआती 3 मैचों से बाहर हुए थे तो उनकी जगह श्रेयस अय्यर को स्क्वॉड में शामिल किया गया था. बीसीसीआई की तरफ से सामने आई जानकारी के अनुसार अब वो इस पूरी सीरीज के लिए टीम का हिस्सा रहेंगे. हालांकि, अभी तक उनको किसी भी मुकाबले में खेलने का मौका नहीं मिल पाया है. अय्यर ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई के लिए कमाल का प्रदर्शन किया था. इससे पहले आईपीएल 2025 में उनकी कप्तानी में पंजाब की टीम ने फाइनल तक का सफर तय किया था.

BCCI CoE में फिटनेस पर कर रहे काम

तिलक वर्मा फिलहाल बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अपनी फिटनेस पर काम कर रहे हैं. विजय हजारे ट्रॉफी में हैदराबाद के लिए खेलते हुए उनके चोट लगी थी, जिसके बाद उनकी सर्जरी हुई. हर किसी को उम्मीद है कि वो जल्द ही फिट हो जाएंगे और टीम का हिस्सा बनेंगे. तिलक वर्मा टीम इंडिया के लिए 40 मैच खेल चुके हैं. इस दौरान उन्होंने 49.39 की औसत से 1183 रन बना चुके हैं. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 144.09 का रहा है. 

ये भी पढ़िए- IND vs NZ: फॉर्म में लौटते ही सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा कारनामा, रोहित-विराट की एलीट लिस्ट में बनाई जगह