IND vs NZ: टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में कमाल का प्रदर्शन करते हुए पहले 3 मैचों में जीत हासिल कर ली है. टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने इस सीरीज में कमाल का प्रदर्शन किया है लेकिन एक खिलाड़ी ऐसा भी रहा जिसके फॉर्म ने टी20 विश्व कप 2026 से पहले बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं. ये खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि टीम के लिए ओपनिंग करने वाले संजू सैमसन हैं. उनका बल्ला इस सीरीज के 3 मैचों में अभी तक पूरी तरह से खामोश रहा है. इसको लेकर पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है. आइए आपको भी बताते हैं कि उन्होंने क्या कुछ कहा है.
Justice for the stumps 🙏🏽
— Dinda Academy (@academy_dinda) January 25, 2026
Sanju Samson failed to protect them! pic.twitter.com/V5OMVUxrna
गिल से की गई सैमसन के तुलना
शुभमन गिल के टीम से बाहर होने के बाद इस सीरीज से संजू एक बार फिर से टीम इंडिया के ओपनिंग कर रहे हैं. हालांकि, अभी तक इस सीरीज में वो महज 16 रन ही बना पाए हैं. इसको लेकर आकाश चोपड़ा ने उनकी फॉर्म पर बड़ा सवाल खड़े करते हुए कहा, “आपको इसके लिए सवाल पूछने होंगे. हमने गिल को ड्रॉप किया और हम संजू की तरफ वापस गए. अगर आप बाद में नंबरों पर नजर डालें तो वो आपको लगभग बराबरी के ही नजर आएंगे.”
ईशान किशन ले सकते हैं सैमसन की जगह
एक तरफ संजू सैमसन खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ लंबे समय के बाद टीम इंडिया में वापसी कर रहे ईशान किशन ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे हैं. उन्होंने टीम के लिए खेले अब तक 3 मैचों में तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की है. 3 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए किशन 224 की स्ट्राइक रेट से 112 रन बना चुके हैं.
आकाश चोपड़ा ने इसी बात की तरफ इशारा करते हुए कहा, “ईशान किशन पहले आपके प्लान का हिस्सा नहीं थे. अगर तिलक वर्मा अगले मैच में टीम इंडिया में वापसी करते हैं तो टीम इंडिया को एक मुश्किल कॉल लेना होगा. संजू और ईशान में से किसी एक को चुनना होगा.”

