IND vs NZ 4th T20I: टीम इंडिया ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए 5 मैचों की टी20 सीरीज में जीत हासिल कर ली है. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने पहले 3 मैचों में धमाकेदार प्रदर्शन किया है. सीरीज का चौथा टी20 मैच 28 जनवरी को विशाखापत्तनम के मैदान पर खेला जाएगा. इस मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में बड़ा बदलाव होता दिख सकता है. संजू सैमसन को इस मैच से बाहर किया जा सकता है तो वहीं उनकी जगह श्रेयस अय्यर को पहली बार प्लेइंग 11 में मौका दिया जा सकता है.
Two record chases in a span of two days! 🤯#TeamIndia are hungry to defeat history at the upcoming ICC Men’s #T20WorldCup 2026! 💪#INDvNZ | 4thT20I 👉 WED, 28th JAN, 6 PM pic.twitter.com/UzyXUTalSZ
— Star Sports (@StarSportsIndia) January 25, 2026
सैमसन की जगह मिलेगा अय्यर को मौका
संजू सैमसन का प्रदर्शन इस सीरीज में अभी तक बेहद ही निराशाजनक रहा है. उन्होंने अब तक खेले 3 मैचों में महज 16 रन ही बनाए हैं. ऐसे में मैनेजमेंट श्रेयस अय्यर को चौथे टी20 के लिए प्लेइंग 11 में शामिल किया जा सकता है. संजू के बाहर होने से ईशान किशन को ओपनिंग करने का मौका मिल सकता है तो वहीं श्रेयस अय्यर चौथे नंबर पर बल्लेबाजी कर सकते हैं. अय्यर को अभी तक सीरीज के एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिल पाया है. अब वो पूरी सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वॉड का हिस्सा बन चुके हैं.
जसप्रीत बुमराह को भी मिल सकता है आराम
जसप्रीत बुमराह को चौथे टी20 से आराम दिया जा सकता है. वो पहले और तीसरे टी20 मैच में खेल चुके हैं. तीसरे मुकाबले में तो उनको शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब पर भी नवाजा गया था. उन्होंने 4 ओवरों की गेंदबाजी करते हुए 17 रन खर्च करते हुए 3 विकेट अपने नाम किए थे. चौथे टी20 मैच में उनको आराम देकर अर्शदीप सिंह को एक बार फिर से प्लेइंग 11 में शामिल किया जा सकता है. इससे बुमराह के वर्कलोड को भी मैनेज किया जा सकता है.
टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), श्रेयस अय्यर, रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा.

