Scotland announce squad for T20 World Cup 2026

T20 WC में बांग्लादेश को रिप्लेस करने वाली स्कॉटलैंड ने किया स्क्वॉड का ऐलान, इस खिलाड़ी को मिली कप्तानी

T20 World Cup 2026: 7 फरवरी से शुरू होने जा रहे टी20 विश्व कप से पहले बांग्लादेश ने भरपूर ड्रामा किया लेकिन आईसीसी ने उसकी एक बात नहीं सुनी. ऐसे में बांग्लादेश की जगह अब स्कॉटलैंड की टीम ने टी20 विश्व कप में अपनी जगह बना ली है. स्कॉटलैंड की टीम इस मौके के लिए तैयारियों में जुटी हुई है और उनकी तरफ से स्क्वॉड का ऐलान भी कर दिया गया है. ऐसा नहीं है कि स्कॉटलैंड की टीम पहली बार विश्व कप में खेल रही है. साल 2024 में भी टीम टूर्नामेंट का हिस्सा थी. इस बार की टीम में 11 ऐसे खिलाड़ियों को भी शामिल किया गया है जो कि 2024 विश्व कप में भी टीम का हिस्सा थे. इस बार टीम की कप्तानी किस खिलाड़ी को मिली है आइए आपको भी बताते हैं. 

बैरिंगटन को मिली स्कॉटलैंड की कप्तानी

टी20 विश्व कप 2026 के लिए स्कॉटलैंड की कप्तानी रिची बैरिंगटन को सौंपी गई है. टी20 इंटरनेशनल में उन्होंने कमाल का प्रदर्शन किया और स्कॉटलैंड को लगातार आगे ले जा रहे हैं. उन्होंने टीम के लिए खेले 102 टी20 मैचों में 31.13 की शानदार औसत से 2335 रन बनाए हैं. इस दौरान वो 1 शतक और 10 अर्धशतक भी जड़ चुके हैं. 

पाक और अफगानी मूल के खिलाड़ी को मिला मौका

स्कॉटलैंड के इस स्क्वॉड में 15 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है. इस बार पाकिस्तानी मूल के तेज गेंदबाज सफयान शरीफ को भी मौका मिला है तो वहीं अफगानी खिलाड़ी जैनूल्‍लाह एहसान भी इस बार विश्व कप में खेलते हुए दिखेंगे. उनको पहली बार टीम में मौका मिला है.

बांग्लादेश को ग्रुप सी में किया रिप्लेस

स्कॉटलैंड ने बांग्लादेश को रिप्लेस किया है और टीम ने उनको ही रिप्लेस किया है. स्कॉटलैंड को ग्रुप सी में ही रखा गया है और बांग्लादेश के सभी मैचों को उनके साथ रिप्लेस कर दिया है. स्कॉटलैंड के साथ 7 फरवरी को वेस्टइंडीज के खिलाफ करने वाली है. ग्रुप सी में इसके अलावा इटली, इंग्लैंड और नेपाल जैसी टीमों को भी जगह मिली है. 

स्कॉटलैंड का स्क्वॉड यहां देखें

रिची बैरिंगटन (कप्तान), टॉम ब्रूस, मैथ्यू क्रॉस, ब्रैडली करी, ओलिवर डेविडसन, क्रिस ग्रीव्स, जैनुल्लाह इहसान, माइकल जोन्स, माइकल लीस्क, फिनले मैकक्रीथ, ब्रैंडन मैकमुलन, जॉर्ज मुन्सी, सफयान शरीफ, मार्क वाट, ब्रैडली व्हील.

ये भी पढ़िए- IND vs NZ: कब और कहां खेला जाएगा चौथा टी20 मैच? जानें लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी हर डिटेल