New Zealand change Squad ahead of last 2 T20I matches against India

IND vs NZ: आखिरी 2 मैचों के लिए अचानक बदल गई न्यूजीलैंड की टीम, 4 धाकड़ खिलाड़ी स्क्वॉड में शामिल

IND vs NZ: भारत के दौरे पर न्यूजीलैंड की टी20 सीरीज बेहद ही खराब जा रही है. टीम ने अभी तक सीरीज के तीनों मैचों में हार का सामना किया है. अब सीरीज में 2 मैच बाकी हैं, जिसके लिए कीवी टीम में बड़े बदलाव हुए हैं. बचे हुए 2 मैचों के लिए 4 स्टार खिलाड़ियों को स्क्वॉड में शामिल किया गया है तो वहीं 2 खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है. 

तेज गेंदबाज क्रिस्टन क्लार्क और बल्लेबाज टिम रॉबिनसन को टीम से बाहर किया गया है तो वहीं इनकी जगह जिमी नीशम, लॉकी फर्ग्यूसन और टिम साइफर्ट को जगह मिली है. केकेआर के स्टार खिलाड़ी फिन एलन भी इस स्क्वॉड से जल्द ही जुडेंगे.

क्लार्क और रॉबिनसन का सीरीज में प्रदर्शन

इस सीरीज में न्यूजीलैंड की टीम के तेज गेंदबाज क्रिस्टन क्लार्क ने इस सीरीज में अपना टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू किया है. नागपुर में खेले गए मैच में उन्होंने 4 ओवर की गेंदबाजी करते हुए 40 रन दर्ज किए और 1 विकेट ही हासिल कर पाए थे. बल्लेबाज टिम रॉबिनसन को इस सीरीज में में एक ही मैच में खेलने का मौका मिला था. पहले ही टी20 मैच में उन्होंने 15 गेंदों में 21 रनों की पारी खेली थी.

फ्रेंचाइजी क्रिकेट से लौटे कीवी खिलाड़ी

फिन एलन ऑस्ट्रेलिया में बिग बैश लीग खेल रहे थे जहां उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया. पर्थ स्कॉर्चर्स की तरफ से खेलते हुए उन्होंने 11 मैचों में 466 रन बनाए और वो सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. ऑलराउंडर जिमी नीशम बांग्लादेश प्रीमियर लीग में खेल रहे थे. फिन एलन कीवी टीम के साथ गुरुवार को आखिरी मुकाबले से पहले जुड़ेंगे. 

कीवी टीम हार चुकी है सीरीज

न्यूजीलैंड की टीम इस सीरीज को पहले ही हार चुकी है. अभी तक खेले गए 3 मैचों में न्यूजीलैंड को करारी हार का सामना करना पड़ा है. सीरीज में 2 मैच अभी भी बचे हुए हैं. एक मुकाबला 28 जनवरी तो वहीं आखिरी मुकाबला 31 जनवरी को खेला जाएगा. 

न्यूजीलैंड का अपडेट स्क्वॉड

मिचेल सैंटनर (कप्तान), डेवोन कॉनवे, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, डैरिल मिचेल, मार्क चैपमैन, जाकरी फाउल्क्स, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, जैकब डफी, जेम्स नीशम, काइल जैमीसन, माइकल ब्रैसवेल, बेवन जैकब्स, फिन एलन(केवल 5वें टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के लिए)

ये भी पढ़िए- T20 WC में बांग्लादेश को रिप्लेस करने वाली स्कॉटलैंड ने किया स्क्वॉड का ऐलान, इस खिलाड़ी को मिली कप्तानी