KL Rahul will play for Karnataka in a must-win Ranji Trophy match

IPL 2026 से पहले इस टूर्नामेंट में खेलेंगे केएल राहुल, शुभमन गिल की टीम को देंगे कड़ी टक्कर

Ranji Trophy 2025-26: टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने फिलहाल टीम इंडिया के लिए नहीं खेल रहे हैं. वो टी20 टीम के सदस्य नहीं हैं और फिलहाल टीम टी20 विश्व कप की तैयारियों में जुटी हुई है. ऐसे में केएल राहुल आईपीएल से पहले रणजी ट्रॉफी में खेलते हुए नजर आने वाले हैं. वो कर्नाटक के लिए पंजाब के खिलाफ मैच में खेलने के लिए उतरेंगे. पंजाब की टीम फिलहाल रणजी ट्रॉफी में शुभमन गिल की कप्तानी में खेल रही है. कर्नाटक के लिए ये मुकाबला जीतना बेहद ही जरूरी है, जिसकी शुरुआत 29 जनवरी से होगी.

शानदार फॉर्म में हैं केएल राहुल

केएल राहुल आखिरी बार टीम इंडिया के लिए न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलने के लिए उतरे थे. कीवी टीम के खिलाफ हुई इस सीरीज में राहुल कमाल के रंग में बल्लेबाजी करते हुए नजर आए थे. उन्होंने खेले 3 मैचों में 142 रन बनाए थे. इस दौरान दूसरे वनडे मुकाबले में उनके बल्ले से शतक आया था. आईपीएल शुरू होने तक वो टीम इंडिया का हिस्सा नहीं होंगे, ऐसे में वो रणजी में खेलने के लिए तैयार नजर आ रहे हैं. राहुल ने रणजी ट्रॉफी में साल 2018 के बाद से केवल 2 मैच ही खेले हैं. 

नए कप्तान के साथ खेलने उतरेगी कर्नाटक

कर्नाटक की टीम ने पंजाब के खिलाफ इस मैच में से पहले एक बड़ा बदलाव करते हुए टीम का कप्तान ही बदल दिया है. मयंक अग्रवाल को कप्तानी से हटाते हुए टीम ने अब देवदत्त पडिक्कल को कप्तानी सौंपी है. पडिक्कल ने विजय हजारे ट्रॉफी में टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया था और टीम ने सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था. इसके अलावा इस मैच के लिए करुण नायर भी इंजरी के चलते टीम में अपनी जगह नहीं बना पाए हैं. कर्नाटक के लिए मैच में जीत हासिल करना बेहद ही जरूरी है क्योंकि टीम फिलहाल 21 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर है. 

ये भी पढ़िए- U19 World Cup 2026: सुपर 6 का पहला मैच खेलने उतरेगी टीम इंडिया, कब और कहां देख पाएंगे लाइव एक्शन?