Kane Richardson Retirement: ऑस्ट्रेलिया के स्टार तेज गेंदबाज केन रिचर्डसन ने प्रोफेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है. उन्होंने अपने 17 साल के करियर पर विराम लगा दिया. साल 2021 में वो ऑस्ट्रेलिया की विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा भी थे. रिचर्डसन ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला भारत के खिलाफ ही साल 2023 में खेला था. इसके बाद से ही वो टीम से बाहर चल रहे हैं. उन्होंने अपने इंटरनेशनल करियर में ऑस्ट्रेलिया के लिए 25 वनडे तो वहीं 36 टी 20 मुकाबले खेले हैं. उन्होंने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए दी है.
Australian seamer Kane Richardson has called time on his professional career at the age of 34
— Cricbuzz (@cricbuzz) January 27, 2026
He represented Australia in 25 ODIs and 36 T20Is, and was a member of the 2021 T20 World Cup-winning side pic.twitter.com/5cs4VbCCGf
BBL में रहा कमाल का प्रदर्शन
ऑस्ट्रेलिया की फ्रेंचाइजी क्रिकेट लीग में केन रिचर्डसन एक बेहतरीन गेंदबाज रहे हैं. उन्होंने टूर्नामेंट के 15 सीजन खेलते हुए 142 विकेट हासिल किए और वो सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में 5वें नंबर पर हैं. उन्होंने बिग के अब तक हुए हर सीजन में हिस्सा लिया है. पहले 6 सीजन के लिए वो एडिलेड स्ट्राइकर्स के लिए खेले हैं तो वहीं इसके बाद वो मेलबर्न रेनेगेड्स में शामिल हुए. रेनेगेड्स के लिए उन्होंने 8 सीजन खेले और इस साल वो सिडनी सिक्सर्स के लिए खेल रहे थे. बीबीएल के इस के खत्म होते ही उन्होंने रिटायरमेंट की घोषणा कर दी है.
संन्यास को लेकर क्या बोले रिचर्डसन?
केन रिचर्डसन ने सोशल मीडिया पर रिटायरमेंट का ऐलान करते हुए लिखा, “बीबीएल के खत्म होने के बाद मैं प्रोफेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान करता हूं. साल 2009 में डेब्यू करने के बाद से ही मुझे लगता है कि मैंने पूरी शिद्दत के खेला है और अब ये सबसे सही समय है इस चीज का. मैं उन सभी कोच, साथी खिलाड़ी और एडमिनिस्ट्रेटर का धन्यवाद करता हूं जिन्होंने मेरे करियर को दिशा दिखाने में अहम योगदान दिया.”
रिचर्डसन का इंटरनेशनल करियर
केन रिचर्डसन को ऑस्ट्रेलिया के लिए साल 2013 में डेब्यू करने का मौका मिला था तो वहीं अगले ही साल उनको टी20 टीम में भी मौका मिल गया. ऑस्ट्रेलिया के खेले 25 वनडे मैचों में उन्होंने 39 विकेट हासिल किए हैं तो वहीं 36 टी20 मैचों में 45 विकेट अपने नाम किए थे. इसके अलावा वो आईपीएल में भी 3 टीमों की तरफ से खेल चुके हैं.

