aibhav Suryavanshi smashed 24 ball half century

U19 World Cup में वैभव सूर्यवंशी ने फिर मचाया कोहराम, महज इतनी गेंदों में हाफ सेंचुरी ठोक मचाई सनसनी

U19 World Cup 2026: अंडर 19 विश्व कप 2026 में वैभव सूर्यवंशी के बल्ले का दम देखने को मिल रहा है. उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में कमाल की बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतकीय पारी खेली. उन्होंने पहले ही ओवर से जिम्बाब्वे के गेंदबाजों की क्लास लगाना शुरू किया और मैदान के हर छोर पर रन बनाए. उन्होंने 30 गेंदों की पारी में 54 रन की बेहतरीन पारी खेली. इस पारी में उनके बल्ले से 4 चौके और 4 गगनचुंबी छक्के जड़े. टीम इंडिया जिम्बाब्वे के खिलाफ सुपर 6 का अपना पहला मुकाबला खेल रही है और इस मैच में टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है. 

सूर्यवंशी ने दिलाई टीम को शानदार शुरुआत

वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी के दम पर जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में टीम इंडिया को शानदार शुरुआत मिली है. जिस वक्त वो आउट हुए तब टीम इंडिया का स्कोर 10.5 ओवरों में 101 रन था. टीम इंडिया के कप्तान आयुष म्हात्रे ने उनका बखूबी साथ दिया. म्हात्रे ने इस मैच में वैभव के साथ मिलकर 38 गेंदों में 56 रनों की साझेदारी की है. टीम इंडिया जिम्बाब्वे के खिलाफ इस मैच में जीत हासिल करते हुए पॉइंट्स टेबल में टॉप पर आना चाहेगी.

इससे पहले न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के खिलाफ मैच में भी वैभव का बल्ला जमकर गरजा था. उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ 72 रनों की पारी खेली थी तो वहीं कीवी टीम के खिलाफ धुआंधार 40 रन बनाए थे. 

टीम इंडिया ने नहीं हारा कोई मुकाबला

अंडर 19 विश्व कप 2026 में टीम इंडिया ने अब तक 3 मैच खेले हैं. टीम इंडिया ने पहले मैच में यूएसए को हराया तो वहीं दूसरे मैच में बांग्लादेश को धूल चटाई. तीसरे मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत दर्ज की थी. जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले जा रहे इस मैच के बाद टीम इंडिया का अगला मुकाबला हाई वोल्टेज होने वाला है. 1 फरवरी को टीम इंडिया का सामना पाकिस्तान से होगा. 

ये भी पढ़िए- ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज ने अचानक लिया संन्यास, T20 विश्व कप विजेता खिलाड़ी के करियर का हुआ अंत