IND vs NZ: टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खेल रही है. भारतीय टीम ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है. टीम इंडिया के बल्लेबाज इस सीरीज में कमाल की लय में नजर आ रहे हैं. इस सीरीज से टीम इंडिया के लिए गुड न्यूज कप्तान सूर्यकुमार यादव की फॉर्म रही है. न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में उनका बल्ला जमकर गरज रहा है और वो अभी तक सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. सीरीज के चौथे मुकाबले में एक बार फिर सूर्यकुमार यादव के पास इतिहास रचने का मौका होगा. वो 41 रन बनाते ही बड़ा कीर्तिमान हासिल कर लेंगे.
BACK TO BACK 50+ SCORE FOR CAPTAIN SURYAKUMAR YADAV. 🧿
— RoMan (@SkyXRohit1) January 25, 2026
Captain Leading from the front…🔥#SuryakumarYadav #INDvsNZ #abhisheksharma pic.twitter.com/nambN3sZwd
3 हजार रन पूरा करने की दहलीज पर सूर्या
टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव टी20 इंटरनेशनल में 3 हजार रन पूरा करने से महज 41 रन दूर हैं. अब तक उन्होंने टीम इंडिया के लिए 102 टी20 मैचों की 96 पारियों में बल्लेबाजी की है. इस दौरान उन्होंने 36.98 की शानदार औसत से 2959 रन बनाए हैं. साथ ही वो 4 शतक तो वहीं 23 अर्धशतक भी जड़ चुके हैं. टीम इंडिया की तरफ से खेलते हुए कप्तान सूर्यकुमार यादव ऐसा कमाल करने वाले तीसरे खिलाड़ी बन जाएंगे. उनसे पहले रोहित शर्मा और विराट कोहली भी टी20 इंटरनेशनल में ये कमाल कर चुके हैं.
न्यूजीलैंड सीरीज में जड़ चुके हैं 2 अर्धशतक
न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में सूर्यकुमार यादव गजब की लय में नजर आ रहे हैं. उन्होंने सीरीज के 3 मैचों में से 2 मैचों में अर्धशतक जड़े हैं और 2 बार नाबाद टीम को जीत दिलाकर ही वापस लौटे हैं. उनकी फॉर्म में वापसी टी20 विश्व कप से पहले टीम इंडिया के लिए अच्छे संकेत हैं. पहले मैच में सूर्या ने 32 रनों की पारी खेली थी. इसके बाद दूसरे मैच में उन्होंने 82 रनों की नाबाद पारी खेली तो वहीं तीसरे मैच में वो 57 रन बनाकर नाबाद रहे. सीरीज के 3 मैचों में वो अब तक 171 रन बना चुके हैं. आगामी मैचों में भी टीम इंडिया को एक बार से उनसे काफी उम्मीदें होंगी.

