IND vs NZ 4th T20I Weather Report: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला बुधवार, 28 जनवरी को विशाखापट्टनम में खेला जाएगा. भारत ने गुवाहाटी में खेले गए तीसरे टी20 में न्यूजीलैंड को 8 विकेट से करारी मात देकर सीरीज पर 3-0 से कब्जा जमा लिया है. अब सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम इंडिया चौथे टी20 मुकाबले में अपनी जीत की लय को बरकरार रखने के इरादे से उतरेगी. वहीं, न्यूजीलैंड की टीम हार के सिलसिले को तोड़ना चाहेगी. इस मैच से पहले आइए जानते हैं मैच के दिन कैसा रहेगा विशाखापट्टनम का मौसम.
कैसा रहेगा मौसम का हाल?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी20 मुकाबला 28 जनवरी को विशाखापट्टनम के डॉ. वाई एस राजशेखर रेड्डी ACA-VDCA क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है. फैंस के लिए अच्छी खबर यह है कि मैच के दिन वाइजैग का मौसम बिल्कुल साफ रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है. मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार को विशाखापत्तनम में बारिश की संभावना नहीं है. मैच के दिन तापमान 26°C से 22°C रहने की उम्मीद है. यानी फैंस को बिना किसी रुकावट भारत बनाम न्यूजीलैंड चौथे T20I मैच का पूरा रोमांच देखने को मिलेगा.
वाइजैग की पिच रिपोर्ट
विशाखापट्टनम के डॉ. वाई एस राजशेखर रेड्डी ACA-VDCA स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों का स्वर्ग मानी जाती है और बल्लेबाज यहां खूब चौके-छक्के लगाते हैं. यहां की पिच सपाट होती है, जिससे अच्छा उछाल मिलता है और गेंद बल्ले पर अच्छे से आती है. यानी पहले तीन मैचों की तरह यहां भी रनों की बरसात देखने को मिल सकती है.
इस मैदान पर अब तक कुल 12 टी20I खेले गए हैं, जिसमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम सिर्फ 3 बार जीत दर्ज की है, जबकि रन चेज करने वाली टीम ने 9 मैच अपने नाम किए हैं. पहली पारी का औसत स्कोर करीब 127 रन, जबकि दूसरी पारी का औसत 117 रन रहा है.
T20 सीरीज के लिए भारत और न्यूजीलैंड का स्क्वॉड
भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल (उप-कप्तान), रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, इशान किशन (विकेटकीपर), रवि बिश्नोई.
न्यूजीलैंड: मिचेल सैंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, ज़ैक फॉक्स, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, बेवन जैकब्स, डेरिल मिचेल, जेम्स नीशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रविंद्र, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन.

