ICC Rankings: टीम इंडिया इन दिनों न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खेल रही है. इस सीरीज में टीम इंडिया के बल्लेबाज कमाल की फॉर्म में नजर आ रहे हैं, जिसके चलते टीम ने पहले 3 मैचों में जीत हासिल कर ली है. टीम इंडिया के सलामी विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन का फॉर्म सवालों के घेरे में बना हुआ है. न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में उनका बल्ला पूरी तरह से खामोश रहा है. उन्होंने अब तक खेले 3 मैचों में महज 16 रन बनाए हैं और एक मैच में तो वो अपना खाता तक नहीं खोल पाए थे. इस खराब फॉर्म के चलते उनको आईसीसी की ताजा बल्लेबाजी रैंकिंग में उनको तगड़ा नुकसान हुआ है.
This is the reason why he average less than 22 after 55 innings.
— Harpreet Singh (@lubana_honey06) January 25, 2026
– Sanju failed in first 3 matches and he should be dropped from t20 as what selectors does with Shubman Gill.
Gill 3 matches score against SA – 32 runs
Sanju Samson 3 matches score against
Nz – 10 runs on… pic.twitter.com/znPTteI7Hq
टॉप 50 से बाहर हुए संजू सैमसन
टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन टी20 बल्लेबाजों की रैंकिंग में अब टॉप 50 से भी बाहर हो गए हैं. ताजा रैंकिंग में अब वो 51वें नंबर के बल्लेबाज हैं. खराब फॉर्म के चलते उनको 9 पायदान का नुकसान हुआ है. आखिरी बार उनके बल्ले से अर्धशतक एशिया कप में ओमान के खिलाफ आया था. शुभमन गिल के टीम में शामिल होने के बाद उनको ओपनिंग स्लॉट से हटा दिया गया था और वो मिडिल ऑर्डर में खेल रहे थे. इसके अलावा कई मौकों पर उनको प्लेइंग 11 से ड्रॉप भी किया गया था. टी20 विश्व कप से पहले उनका फॉर्म में वापसी करना बेहद ही जरूरी हो गया है.
क्या फिर हो जाएंगे टीम इंडिया से बाहर?
संजू सैमसन अगर जल्द ही फॉर्म में वापसी नहीं करते हैं तो उनको एक बार फिर से प्लेइंग 11 से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है. ईशान किशन की टीम इंडिया में वापसी हो चुकी है और वो धुआंधार फॉर्म में बल्लेबाजी कर रहे हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले मैचों में उन्होंने 200 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है. दूसरे टी20 मैच में उन्हें ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से भी नवाजा गया था. संजू के पास अभी भी 2 मैचों का समय बाकी है, अगर वो इन दोनों मैचों में रन बनाने में कामयाब हो पाते हैं तो अपनी जगह बचाने में कामयाब रहेंगे.

