Team India Visits Narasimha Temple Ahead of 4th T20I vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज यानी 28 जनवरी को विशाखापत्तनम के ACA-VDCA स्टेडियम में खेला जाएगा. गुवाहाटी में जीत के साथ सीरीज 3-0 से अपने नाम कर चुकी टीम इंडिया इस मुकाबले में अपनी लय को बरकरार रखने उतरेगी.
वहीं, इस मुकाबले से पहले टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव और कोच गौतम गंभीर के साथ कुछ खिलाड़ी विशाखापट्टनम के श्री वराह लक्ष्मी नरसिम्हा मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चाना की. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
नरसिम्हा मंदिर पहुंची टीम इंडिया
न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी20I से पहले कोच गौतम गंभीर, कप्तान सूर्यकुमार यादव, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई और सपोर्ट स्टाफ ने विशाखापत्तनम के श्री वराह लक्ष्मी नरसिम्हा मंदिर में दर्शन किए और आशीर्वाद लिया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सभी खिलाड़ी भगवान नरसिम्हा की पूजा-अर्चना करते दिख रहे हैं. सभी खिलाड़ी गले में शॉल लपेटे हुए पूरी तरह से भक्ति में लीन नजर आ रहे है.
हालांकि, टीम इंडिया के लिए ये कोई नई बात नहीं है. देश हो या विदेश मैच से पहले खिलाड़ी अक्सर मंदिर, गुरुद्वारे या दूसरे धार्मिक स्थलों पर जाते हुए नजर आते हैं. इस बार बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक और फील्डिंग कोच टी दिलीप भी मंदिर में माथा टेकने पहुंचे थे. फैंस को भी टीम इंडिया का ये अंदाज खूब पसंद आ रहा है. सोशल मीडिया पर लोग खिलाड़ियों की सादगी और संस्कारों की जमकर तारीफ कर रहे हैं.
Team India visited the Simhachalam Appanna temple in Vizag and offered special prayers. The team was received by Bheemili MLA Ganga Srinivasa Rao and temple officials.@NewIndianXpress pic.twitter.com/OpQnqVNCK5
— TNIE Andhra Pradesh (@xpressandhra) January 28, 2026
IND vs NZ 4th T20I: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI
भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), इशान किशन, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती.
न्यूजीलैंड: डेवोन कॉनवे, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), मैट हेनरी, काइल जैमीसन, ईश सोढ़ी, जैकब डफी/लॉकी फर्ग्यूसन.

