IND vs NZ: 7 फरवरी से शुरू हो रहे टी20 विश्व कप से पहले संजू सैमसन के फॉर्म ने टीम इंडिया की परेशानी बढ़ाने का काम किया है. न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में उनका बल्ला पूरी तरह से खामोश रहा है. वाइजैग में खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में जब अभिषेक शर्मा और सूर्यकुमार यादव जल्दी आउट हो गए तो उनके पास अपनी छाप छोड़ने का बेहतरीन मौका था लेकिन वो इसमें चूक गए. उन्होंने सीरीज में अब तक खेले 4 मैचों में 10 की बेहद खराब औसत से 40 रन ही बनाए हैं. उनके इस प्रदर्शन को देखते हुए टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज पार्थिव पटेल ने टीम मैनेजमेंट को एक खास सलाह दी है. आइए आपको भी बताते हैं कि उन्होंने संजू को लेकर क्या कुछ कहा है.
Parthiv Patel said : “I would play Ishan Kishan over Sanju Samson for the last match of the series. I would make Sanju sit out and go with Ishan as the wicketkeeper-batter. I am choosing this because if I want Ishan as my main keeper for the T20 World Cup, I would give him the… pic.twitter.com/uemIIQziPB
— Vipin Tiwari (@Vipintiwari952) January 29, 2026
संजू सैमसन को इस खिलाड़ी से करो रिप्लेस
न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के चौथे मुकाबले में हार के बाद संजू सैमसन की खामियां एक बार फिर से हर किसी के लिए चर्चा का विषय बन चुकी है. भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज पार्थिव पटेल ने जियो हॉटस्टार से बात करते हुए कहा, “अगर मैं टीम इंडिया के थिंक टैंक में शामिल होता तो सीरीज के आखिरी मुकाबले में संजू सैमसन की जगह ईशान किशन को बतौर विकेटकीपर सलामी बल्लेबाज खिलाता. मैं संजू को बाहर बिठाता. मैं ऐसा इसलिए करता क्योंकि अगर विश्व कप में हम उन्हें मुख्य विकेटकीपर के तौर पर देख रहे हैं तो आखिरी टी20 में उनके हाथों में ग्लव्स होने चाहिए और साउथ अफ्रीका के खिलाफ वॉर्म अप मैच में भी. तिलक वर्मा की वापसी होना लगभग तय है क्योंकि सामने आ रही रिपोर्ट्स में फिट होने वाले हैं.”
संजू से बेहतर क्यों हैं ईशान किशन?
संजू सैमसन टीम इंडिया में अपनी जगह को लेकर लगातार जूझते रहे हैं. इसके साथ उनका फॉर्म भी निरंतर नहीं रहा है. इस बात की गवाही उनके टी20 इंटरनेशनल में आंकड़े भी दे रहे हैं. उन्होंने भारत के लिए ओपनिंग करते हुए 3 शतक जरूर जड़े हैं लेकिन इसके बाद भी उनका औसत 24.36 का ही है. दूसरी तरफ ईशान किशन ने घरेलू क्रिकेट में कमाल का प्रदर्शन करते हुए झारखंड को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का खिताब जिताया और टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के दूसरे मुकाबले में उन्होंने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए महज 32 गेंदों में 76 रनों की पारी खेल डाली थी. ऐसे में अगर संजू का खराब फॉर्म जारी रहता है तो विश्व कप में ईशान उनकी जगह खेलते हुए दिख सकते हैं.

