Why Shreyas Iyer is not getting chance in playing 11 T20I series against New Zealand

श्रेयस अय्यर को क्यों नहीं मिल पा रही टी20 प्लेइंग 11 में जगह? कप्तान सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

Shreyas Iyer: टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में कमाल का प्रदर्शन कर रही है. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने पहले 3 मैचों में जीत हासिल करते हुए सीरीज अपने नाम कर ली थी. इसके बाद चौथे मैच में टीम इंडिया एक अलग रणनीति के साथ मैदान में उतरी और 6 प्रमुख बल्लेबाज खेलते हुए नजर आए. अभी तक इस सीरीज में टीम इंडिया के लिए स्क्वॉड में शामिल सभी खिलाड़ी खेल चुके हैं लेकिन एक खिलाड़ी को अभी तक मौका नहीं दिया गया. ये खिलाड़ी कोई और नहीं आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स को फाइनल में पहुंचाने वाले श्रेयस अय्यर हैं. उनको अभी तक सीरीज की प्लेइंग 11 में शामिल नहीं किया गया है. टीम मैनेजमेंट की तरफ से ऐसा क्यों किया जा रहा है.

श्रेयस अय्यर को क्यों नहीं मिल रही प्लेइंग 11 में जगह?

चौथे टी20 मैच में टीम इंडिया को इस सीरीज के पहली हार मिली. इसके बाद पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में सूर्यकुमार यादव ने टी20 विश्व को लेकर टीम इंडिया के प्लान का खुलासा किया. उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि आज हमने जानबूझकर 6 बल्लेबाजों को खिलाया. हम प्लेइंग 11 में 5 फिट गेंदबाजों को चाहते थे और अपने आप को चैलेंज करना चाहते थे. हम देखना चाहते थे कि अगर हम 200 या 180 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हैं और 2-3 विकेट गिर जाते हैं तो खिलाड़ी कैसा प्रदर्शन कर पाते हैं. दिन के अंत में सब ठीक है. हम टी20 विश्व कप 2026 के स्क्वॉड में शामिल सभी खिलाड़ियों को खिलाना चाहते हैं, नहीं तो हमें दूसरे खिलाड़ी को खिलाना पड़ता.” श्रेयस अय्यर टीम इंडिया की टी20 विश्व कप स्क्वॉड का हिस्सा नहीं है. ऐसे में उन्हें प्लेइंग 11 के लिए प्रिफरेंस नहीं मिल पा रहा है. 

सीरीज का आखिरी मुकाबला तिरुवनंतपुरम में होगा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का आखिरी मुकाबला 31 जनवरी को तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा. इस मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 किस तरह की होगी ये देखना काफी दिलचस्प होगा. भारतीय टीम इस मैच में जीत के साथ सीरीज का अंत करना चाहेगी तो वहीं कीवी टीम भी जीत के साथ विश्व कप में एंट्री करना चाहेगी. भारतीय टीम विश्व कप के अभियान की शुरुआत से पहले साउथ अफ्रीका के खिलाफ 4 फरवरी को एक वार्म अप मैच खेलेगी.

ये भी पढ़िए- ‘पाकिस्तान में नहीं T20 WC बायकॉट करने की हिम्मत’, भारतीय क्रिकेटर ने PCB को किया बुरी तरह ट्रोल