India vs Pakistan, U19 World Cup 2026

U19 वर्ल्ड कप में इस दिन होगा भारत-पाकिस्तान महामुकाबला, जानें कब, कहां और कैसे देख पाएंगे LIVE?

India vs Pakistan, U19 World Cup 2026 Match Live Streaming: क्रिकेट फैंस को एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के बीच हाई वोल्टेज मुकाबला देखने को मिलने वाला है. इस बार भारत-पाकिस्तान की टीमें अंडर-19 वनडे वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-6 मुकाबले में एक-दूसरे से भिड़ने वाली हैं. इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम अब तक अजेय रही है और अपने सभी चार मैचों में शानदार जीत हासिल की है.

वहीं, पाकिस्तान की टीम ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है और अब तक खेले 4 मैचों में से लगातार तीन मैच जीते हैं. अब दोनों टीमें इस मुकाबले में जीत हासिल कर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी. ऐसे में यह मुकाबला बेहद दिलचस्प और रोमांचक होने की उम्मीद है. तो चलिए जानते हैं आप भारत और पाकिस्तान के बीच होने इस मुकाबले को कब और कहां लाइव देख सकते हैं.

IND vs PAK U19 वर्ल्ड कप सुपर-6 का मुकाबला कब और कहां खेला जाएगा?

भारत बनाम पाकिस्तान अंडर-19 वर्ल्ड कप सुपर-6 का मुकाबला रविवार, 1 फरवरी को बुलावेयो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा.

IND vs PAK U19 वर्ल्ड कप सुपर-6 का मुकाबला कितने बजे शुरू होगा?

IND vs PAK अंडर-19 वर्ल्ड कप सुपर-6 मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 1 बजे शुरू होगा, जबकि इसके आधे घंटे पहले यानी 12.30 बजे टॉस के लिए दोनों कप्तान मैदान पर उतरेंगे.

IND vs PAK U19 वर्ल्ड कप सुपर-6 का मुकाबला कहां देखें लाइव?

भारत और पाकिस्तान के बीच अंडर-19 वर्ल्ड कप सुपर-6 के मुकाबले का लाइव प्रसारण टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. इसके अलावा, भारतीय फैंस जियोहॉटस्टर ऐप और वेबसाइट पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का लुत्फउठा सकते हैं.

अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारत और पाकिस्तान का स्क्वॉड

भारतीय अंडर-19 टीम: आयुष म्हात्रे (कप्तान), आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, दीपेश देवेन्द्रन, मोहम्मद एनान, आरोन जॉर्ज, अभिज्ञान कुंडू, किशन कुमार सिंह, विहान मल्होत्रा, उधव मोहन, हेनिल पटेल, खिलान पटेल, हरवंश पंगालिया, वैभव सूर्यवंशी, वेदांत त्रिवेदी.

पाकिस्तान अंडर-19 टीम: फरहान यूसुफ (कप्तान), उमर ज़ैब, समीर मिन्हास, नकाब शफीक, मोहम्मद शायान, मोहम्मद सय्याम, मोमिन कमर, हुजैफा अहसन, हमजा जहूर, दानियाल अली खान, अली रजा, अली हसन बलूच, अहमद हुसैन, अब्दुल सुभान, उस्मान खान.

ये भी पढ़ें- भारत के ऐसे गजब आंकड़े देख हर टीम ने पकड़ लिया ‘माथा’, T20 विश्व कप 2026 लगेगी गेंदबाजों की क्लास!