T20 World Cup 2026: टीम इंडिया के स्टार सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन इन दिनों खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के 4 मुकाबलों में उनका बल्ला पूरी तरह से खामोश रहा है. उन्होंने अब तक खेले 4 मैचों में 10 की औसत से महज 40 रन ही बनाए हैं. उनके खराब प्रदर्शन के बाद टीम इंडिया में उनकी जगह पर सवाल खड़े होने लगे हैं लेकिन टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज सुरेश रैना को संजू पर बहुत ज्यादा ही विश्वास है. उन्होंने संजू को लेकर एक बहुत बड़ी भविष्यवाणी की है. उनको लगता है कि सैमसन इस साल होने वाले टी20 विश्व कप में एक 16 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ देंगे. क्या है ये रिकॉर्ड आइए आपको भी बताते हैं.
Suresh Raina on Sanju Samson:
— viraj k kashyap (@virajKashyp65) January 29, 2026
"He opens the batting and has the ability (to score 100). He has already scored a century (2) in South Africa. Abhishek Sharma and Ishan Kishan are also there. One of them can make it. But somehow, I think Sanju can make a century in this T20 WC" pic.twitter.com/Xxu0aPsOCe
टी20 विश्व कप में शतक जड़ेंगे सैमसन
इस समय टीम इंडिया के लिए ओपनिंग करते हुए संजू सैमसन भले ही संजू सैमसन का बल्ला नहीं चल रहा है लेकिन सुरेश रैना को पूरा यकीन है कि वो इस विश्व कप में शतक जड़ेंगे. उन्होंने इसको लेकर कहा, “संजू सैमसन इस लिस्ट का हिस्सा बन सकते हैं. वो ओपनिंग पर बल्लेबाजी करते हैं और शतक जड़ने की काबिलियत भी रखते हैं. वो साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2 शतक पहले भी जड़ चुके हैं. अभिषेक शर्मा और ईशान किशन भी इस लिस्ट में शुमार हो सकते हैं. लेकिन मुझे लगता है कि इस टी20 विश्व कप में संजू सैमसन शतक जड़ने का कारनामा करेंगे.”
साल 2010 में जड़ा था सुरेश रैना ने शतक
भारत के लिए टी20 विश्व कप में अब तक केवल सुरेश रैना ही इकलौते बल्लेबाज हैं जिन्होंने शतक जड़ा है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ साल 2010 में खेले गए विश्व कप में उन्होंने ग्रुप स्टेज के मुकाबले में शतक जड़ा था. उनके बाद से कोई भी भारतीय बल्लेबाज टी20 विश्व कप में शतक नहीं लगा पाया है. रैना ने टीम इंडिया के लिए 78 टी20 मुकाबले खेले हैं, जिसकी 66 पारियों में उन्होंने 1605 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने एक शतक जड़ा है, जो कि टी20 विश्व कप में ही आया था.

