PAK vs AUS, Aakash Chopra Trolled Shahbaz Sharif: पाकिस्तान क्रिकेट टीम इस वक्त अपने घर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है. पाकिस्तान ने गुरुवार, 29 जनवरी को लाहौर में खेले गए पहले टी20 मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 22 रनों से हराकर सीरीज की शानदार शुरुआत की. इस जीत पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ बेहद खुश हुए और खुद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करके टीम के साथ-साथ पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी की जमकर तारीफ कर डाली.
हालांकि, पाकिस्तानी पीएम को उनके इस पोस्ट की वजह से ट्रोल होना पड़ा. सोशल मीडिया पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा के साथ-साथ फैंस ने भी उनका जमकर मजाक उड़ाया. शहबाज शरीफ के इस पोस्ट पर पाकिस्तानी क्रिकेट फैंस भी मजे ले रहे हैं.
पाकिस्तानी PM को आकाश चोपड़ा ने दिखाया आईना
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी20 मैच में पाकिस्तान को मिली जीत के बाद पीएम शहबाज शरीफ ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट कर लिखा, “पहले T20I मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के लिए पाकिस्तान टीम को बहुत-बहुत बधाई. मैं PCB चेयरमैन मोहसिन नकवी और उनकी पूरी टीम की भी सराहना करता हूं, जिन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट को मजबूत बनाने के लिए अथक प्रयास किए. यह देश के लिए गर्व का पल है.”
इसपर आकाश चोपड़ा ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को आईना दिखाते हुए कहा कि बाइलेटरल सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की B टीम को 20 रनों से हराना कोई जबरदस्त काम नहीं है. चोपड़ा ने लिखा, “पूरी इज्जत के साथ… यह ऑस्ट्रेलिया की B टीम के खिलाफ एक बाइलेटरल T20I मैच है. कई मुख्य खिलाड़ियों ने इसमें हिस्सा नहीं लिया और 170 रन के गेम में 20 रन की जीत को ‘जबरदस्त’ तो नहीं कहा जा सकता.” चोपड़ा के इस रिएक्शन के बाद सोशल मीडिया पर कई अन्य यूजर्स ने भी पाकिस्तानी पीएम को जमकर ट्रोल किया.
With due respect…it’s a bilateral T20i against Australia’s B team. Many main players have given it a miss. And a 20-run win in a 170 run game can’t possibly qualify as ‘electrifying’ 🫣 https://t.co/allr7esAbr
— Aakash Chopra (@cricketaakash) January 30, 2026
Just ignore Akash bhai..Let them celebrate it as the Greatest Win… Because they themselves are not sure when will they get the next opportunity to celebrate a Win…So just don't want to Miss out 😂 😂
— balwant singh (@bmishru) January 30, 2026
Yahi proud moment hai hamaray PM k liye
— Haseeb Ahmed Ch (@HaseebAhmedch2) January 30, 2026
Inka aise hi hai Aakash bhai! He will post electrifying win even IF they beat Italy at the World T20. Thoda pagal hai!
— Krishna Anand (@KrishnaAnand_) January 30, 2026
ऐसा रहा मैच का हाल
मैच की बात करें तो टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तानी टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट पर 168 रनों का स्कोर खड़ा किया. पाकिस्तान की ओर से सैम अयूब ने सबसे ज्यादा 40 रनों की पारी खेली. उनके अलावा, कप्तान सलमान अली आगा 39 रन और बाबर आजम ने 24 रन बनाए.
इसके जवाब में उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 146 रन ही बना पाई और 22 रन से मैच हार गई. ऑस्ट्रेलिया के लिए कैमरून ग्रीन ने 36 रन और जेवियर बार्टलेट ने 34 रन बनाए. इन दोनों के अलावा कोई भी कंगारू बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके. वहीं, पाकिस्तान की ओर से गेंदबाजी में सैम अयूब और अबरार अहमद ने 2-2 विकेट अपने नाम किए.

