Suryakumar Yadav on verge to create history can complete 3 thousand runs in T20I

IND vs NZ: सूर्यकुमार यादव हासिल करेंगे बड़ा कीर्तिमान! 33 रन बनाते ही रोहित शर्मा को छोड़ देंगे पीछे

IND vs NZ: टीम इंडिया के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी मुकाबले में एक बड़ा कीर्तिमान हासिल कर सकते हैं. सूर्या इस सीरीज में कमाल की लय में नजर आ रहे हैं. उन्होंने अब तक खेले 4 मैचों में तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 89.50 की औसत से 179 रन बनाए हैं. अभी तक वो सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. सीरीज के आखिरी मैच में भी उनके पास एक बड़ा रिकॉर्ड हासिल करने का मौका होगा. वो अगर तिरुवनंतपुरम में 33 रन बना पाने में कामयाब हो पाते हैं तो रोहित शर्मा को पीछे छोड़ने में कामयाब हो जाएंगे. 

टी20 इंटरनेशनल में पूरे करेंगे 3 हजार रन

सूर्यकुमार यादव न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में अगर 33 रन बनाने में सफल हो जाते हैं तो टी20 इंटरनेशनल में उनके नाम 3 हजार रन पूरे हो जाएंगे. इसी के साथ वो भारत के लिए ऐसा करने वाले तीसरे खिलाड़ी भी बन जाएंगे. उनसे पहले विराट कोहली और रोहित शर्मा टीम इंडिया के लिए खेलते हुए टी20 इंटरनेशनल में ये कमाल कर चुके हैं. विराट ने 81 पारियों में 3 हजार रन पूरे किए थे तो वहीं रोहित शर्मा को इस मुकाम तक पहुंचने के लिए 108 पारियां खेली थीं. इस पारी में सूर्या के पास रोहित शर्मा को पीछे छोड़ने का मौका होगा. वो 98वीं पारी में ये कमाल कर सकते हैं. इसके अलावा अगर सूर्या इस मैच में एक छक्का और जड़ पाते हैं तो वो टी20 करियर में 200 छक्के पूरे करने का कीर्तिमान भी हासिल कर लेंगे. 

टीम इंडिया के लिए सूर्या की फॉर्म कितनी जरूरी

टी20 विश्व कप से पहले सूर्यकुमार यादव की फॉर्म टीम इंडिया के लिए बहुत जरूरी है. इस सीरीज के शुरू होने से पहले सूर्या का बल्ला नहीं चल रहा था और वो एक-एक रन के लिए जूझते हुए नजर आ रहे थे. उनकी फॉर्म में वापसी ने भारतीय फैंस को काफी खुश किया है. टी20 विश्व कप में भी अगर वो अपना इस तरह का फॉर्म जारी रखते हैं तो अकेले दम पर मैच जिताने का दम रखते हैं. 

ये भी पढ़िए- IND vs NZ: हार्दिक OUT, ईशान किशन IN, आखिरी टी20 मैच में बदली नजर आएगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11!