IPL 2026: आईपीएल 2026 से पहले मुंबई इंडियंस का एक खिलाड़ी इंटरनेशनल क्रिकेट में कमाल की फॉर्म में नजर आ रहा है. वेस्टइंडीज का ये स्टार खिलाड़ी टी20 क्रिकेट में एक के बाद एक तूफानी पारियां खेल गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाने का काम कर रहा है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में भी इस खिलाड़ी ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 237.50 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए. इस खिलाड़ी को मुंबई की टीम आईपीएल 2026 के ऑक्शन से पहले ही ट्रेड किया था. आइए आपको भी बताते हैं इस खिलाड़ी के बारे में…
Mumbai Indians players performance in yesterday West Indies vs South Africa game –
— Tejash (@Tejashyyyyy) January 30, 2026
Quinton de Kock – 115 (49)
Ryan Rickelton – 77 (36)
Sherfane Rutherford – 57 (24)
MI brought all 3 in Just 5.6 CR, Rutherford is unstoppable since MI traded him from GT🔥pic.twitter.com/34yUvI8FdQ
SA के गेंदबाजों की लगाई क्लास
साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में वेस्टइंडीज की टीम को भले ही हार का सामना करना पड़ा हो लेकिन टीम के बल्लेबाज शरफेन रदरफोर्ड ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए महफिल लूटने का काम किया. उन्होंने इस मैच में 24 गेंदों का सामना करते हुए 57 रनों की पारी खेली. इस पारी में उन्होंने 5 चौके और 4 गगनचुंबी छक्के जड़े. उनकी इस आतिशी पारी के दम पर ही इस मैच में वेस्टइंडीज की टीम ने 20 ओवरों में 221 रनों का स्कोर खड़ा किया था.
गुजरात टाइटंस से किया है ट्रेड
शरफेन रदरफोर्ड को आईपीएल के मिनी ऑक्शन से पहले मुंबई की टीम ने ट्रेड किया है. पिछले सीजन में रदरफोर्ड गुजरात टाइटंस की तरफ से खेल रहे थे. कैश ट्रेड डील में उनको मुंबई ने 2.6 करोड़ में स्क्वॉड में शामिल किया था. उनका फॉर्म MI के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी बनकर सामने आ रहा है. रदरफोर्ड इस समय कमाल की फॉर्म में नजर आ रहे हैं. SA 20 में खेलते हुए प्रिटोरिया कैपिटल्स की तरफ से 11 मैचों की 10 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 66.80 की औसत से 334 रन बनाए थे. आईपीएल में रदरफोर्ड के प्रदर्शन कर नजर डाले तो वो अब तक 3 सीजन 3 अलग-अलग टीमों के लिए खेल चुके हैं. इस दौरान उन्होंने खेले 23 मैचों की 20 पारियों में 397 रन बनाए हैं.

