टीम इंडिया के स्टार सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन इन दिनों टी20 इंटरनेशनल में अपनी खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में उनका प्रदर्शन बेहद ही निराशाजनक रहा है. उन्होंने अब तक खेले 4 मैचों 10 की औसत से महज 40 रन ही बनाए हैं. शुभमन गिल के टी20 टीम से बाहर होने के बाद उनको लगातार ओपनिंग करने का मौका मिल रहा है लेकिन अभी तक उनका बल्ला खामोश ही है. इसी को देखते हुए टीम इंडिया के स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल ने उनके लिए बड़ा बयान दिया है. उन्होंने साफ तौर पर सैमसन की फॉर्म को आड़े हाथों लेते हुए बड़ी बात कही है.
🚨 Yuzvendra Chahal sparks debate on Sanju Samson opening spot :
— CricPal (@AnupPalAgt) January 30, 2026
Chahal suggests Ishan Kishan should take over as opener and wicketkeeper in the final T20I against New Zealand, citing Sanju Samson' struggles and Ishan Kishan's impressive form at number three.
"If they feel… pic.twitter.com/qkTROGj45D
सैमसन को लेकर क्या बोले युजवेंद्र चहल?
टीम इंडिया से बाहर चल रहे लेग स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल ने संजू सैमसन की फॉर्म को देखते हुए जियो हॉट स्टार से कहा, “संजू कई सालों से खेल रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत आईपीएल में मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज के तौर पर की थी और इसके बाद वो सलामी बल्लेबाज बने. 10 से 12 सालों तक इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने के बाद प्रेशर को एक्सक्यूज नहीं बताया जा सकता है. उनके पास सीरीज में 4 मौके थे. एक दो मैचों में फेलियर हो सकता है लेकिन 3 से 4 मैचों में नहीं. वो ईशान किशन को भी जानते हैं जो कि उनकी जगह आसानी से ले सकते हैं और नंबर 3 पर बल्लेबाजी भी कर सकते हैं. संजू बाद में खुद को ही ब्लेम करेंगे.”
संजू के टी20 इंटरनेशनल में कैसे हैं आंकड़े?
संजू सैमसन ने टीम इंडिया के लिए खेलते हुए 3 शतक जरूर जड़े हैं लेकिन उनका फॉर्म हमेशा से ही सवालों के घेरे में रहा है. उन्होंने टीम के लिए खेले अब तक 48 पारियों में 1072 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका औसत 24.36 का रहा है. साथ ही उनका स्ट्राइक रेट 147 का रहा है. टी20 विश्व कप से पहले उनके पास एक आखिरी मौका तिरुवनंतपुरम में होगा,जहां वो एक बार फिर से कीवी गेंदबाजों के सामने खेलने के लिए उतरेंगे. देखना दिलचस्प होगा कि वो अपने आलोचकों के मुंह पर ताला लगा पाएंगे या नहीं.

