Tilak Varma Fitness Update: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा और ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर फिलहाल टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं. तिलक को हैदराबाद की तरफ से खेलते हुए विजय हजारे ट्रॉफी में चोट लगी थी तो वहीं सुंदर न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मैच में चोटिल हो गए थे. अब ये दोनों ही खिलाड़ी अपनी फिटनेस दोबारा हासिल कर टीम इंडिया में वापसी करने की तैयारी कर रहे हैं. विश्व कप के काउंटडाउन के बीच अब दोनों की इंजरी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ रहा है. फैंस के मन में सवाल खड़े हो रहे हैं कि इन दोनों खिलाड़ियों को कब तक बीसीसीआई की तरफ से क्लीयरेंस मिल पाएगा.
🚨World Cup fitness tracker:
— Cricbuzz (@cricbuzz) January 29, 2026
✅Washington Sundar is tracking well in rehab and should be ready for the T20 World Cup
✅There is a similar air of optimism around Tilak Varma's recovery as well pic.twitter.com/ygVjTTkM1t
सिमुलेशन मैच खेलने उतरेंगे दोनों खिलाड़ी
तिलक वर्मा टीम इंडिया के लिए टी20 विश्व कप स्क्वॉड का हिस्सा हैं. टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार वो शुक्रवार को बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में सिमुलेशन मैच खेलने उतरेंगे. इस मैच के बाद ही बीसीसीआई की तरफ से उनको फिटनेस क्लीयरेंस मिल पाएगा. इसके बाद साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाले वार्म अप मैच के लिए वो टीम इंडिया के साथ जुड़ते हुए नजर आ सकते हैं. फिलहाल, वो पूरी तरह से अपनी फिटनेस पर काम कर रहे हैं.
स्टार ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर भी अपनी फिटनेस पर बेहतरीन ढंग से काम कर रहे हैं. उनकी पसली में चोट लगी थी, जिसके बाद अब सामने आ रही रिपोर्ट्स के अनुसार उन्होंने नेट्स में गेंदबाजी करना शुरू कर दिया है. सुंदर को भी अपनी फिटनेस को साबित करने के लिए सिमुलेशन मैच खेलना होगा.
7 फरवरी को टीम इंडिया खेलेगी पहला मैच
टी20 विश्व कप 2026 में टीम इंडिया 7 फरवरी को अपना पहला मुकाबला खेलेगी. इससे पहले टीम 4 फरवरी को साउथ अफ्रीका के खिलाफ वार्म अप मैच खेलने के लिए उतरेगी. इस मैच में टीम अपनी तैयारियों को पुख्ता करने के लिए खेलेगी. टीम इंडिया को पाकिस्तान, यूएसए, नीदरलैंड और नामीबिया के साथ एक ही ग्रुप में रखा गया है. भारत और पाकिस्तान के बीच का हाई वोल्टेज मुकाबला 15 फरवरी को कोलंबो में खेला जाना है.

