T20 World Cup 2026: 7 फरवरी को शुरू हो रहे टी 20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका लगा है. टीम के 2 स्टार खिलाड़ी पैट कमिंस और मैट शॉर्ट पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. कमिंस अभी तक अपनी पीठ की चोट से पूरी तरह से उभर नहीं पाए हैं मैट शॉर्ट को लेकर किसी वजह को उजागर नहीं किया गया है. इन दोनों खिलाड़ियों की जगह क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की तरफ से रिप्लेसमेंट का ऐलान भी कर दिया गया है. बेन ड्वार्शियस और मैथ्यू रेनशॉ को विश्व कप के स्क्वॉड में शामिल किया गया है. मैथ्यू रेनशॉ ने बिग बैश लीग में कमाल का प्रदर्शन किया, जिसके चलते उनको विश्व कप के लिए टीम में शामिल किया गया है.
पैट कमिंस की इंजरी ने बढ़ाई टेंशन
ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस की इंजरी ने ऑस्ट्रेलिया के लिए परेशानी खड़ी करने का काम किया है. हाल ही में हुई एशेज सीरीज में भी वो केवल एक ही मुकाबला खेल पाए थे. पीठ की इंजरी के चलते वो बीते काफी समय से जूझ रहे हैं. वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में खेले गए मैच में उनको इंजरी हुई थी. साल 2025 में खेली गई चैंपियंस ट्रॉफी में भी वो नहीं खेल पाए थे. फिलहाल ऑस्ट्रेलिया की टीम पाकिस्तान के दौरे पर है और वो वहां भी स्क्वॉड का हिस्सा नहीं हैं.
रेनशॉ और ड्वार्शियस को मिला मौका
टी20 विश्व कप के लिए बेन ड्वार्शियस और मैथ्यू रेनशॉ को मौका दिया गया है. रेनशॉ तीनों ही फॉर्मेट के बेहतरीन खिलाड़ी हैं. उन्होंने हाल ही में बिग बैश में कमाल का प्रदर्शन किया था. उन्होंने खेले 10 मैचों में 36 की औसत से 324 रन बनाए हैं. मैनेजमेंट के मुताबिक को मिडिल ऑर्डर में टिम डेविड के साथ मिलकर ज्यादा बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे. दूसरी तरफ ड्वार्शियस ने भी बिग बैश में धमाकेदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया था. उन्होंने 11 पारियों में 16 विकेट अपने नाम किए थे. इस दौरान उनका इकॉनमी 7.85 का रहा था.
T20 World Cup 2026 के लिए ऑस्ट्रेलिया का स्क्वॉड
मिचेल मार्श (कप्तान), ज़ेवियर बार्टलेट, कूपर कोनोली, टिम डेविड, बेन ड्वारशुइस, कैमरन ग्रीन, नाथन एलिस, जोश हेज़लवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, मैट कुह्नमैन, ग्लेन मैक्सवेल, मैट रेनशॉ, मार्कस स्टोइनिस, एडम जम्पा

