WPL 2026: RCB ने दर्ज की लगातार दूसरी जीत, ग्रेस हैरिस के ‘तूफान’ में उड़ी UP वॉरियर्स की टीम
WPL 2026 RCB vs UPW: आरसीबी की टीम ने इस सीजन की अपनी दूसरी जीत दर्ज कर ली है. टीम ने यूपी वॉरियर्स को 9 विकेट से हराया. टीम के लिए सलामी बल्लेबाज ग्रेस हैरिस ने कमाल की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 212 के स्ट्राइक रेट से रन ठोके और मैच को पूरी तरह से एकतरफा कर दिया. यूपी के लिए इस सीजन की ये दूसरी हार रही.

