IND vs NZ: टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में धमाकेदार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए जीत दर्ज कर ली है. इस मैच में टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने महज 10 ओवरों में ही 154 रनों का स्कोर हासिल कर लिया. इस मैच में टीम इंडिया के लिए सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने महज 14 गेंदों में अर्धशतक जड़ा इतिहास रच दिया. टी20 इंटरनेशनल में वो भारत के लिए सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं. इस मैच में उन्होंने पावरप्ले में ही कीवी गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए अपना अर्धशतक पूरा कर लिया. इसी के साथ उन्होंने रोहित शर्मा और ट्रेविस हेड का एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है.
Abhi-six Sharma is in red-hot form as he smashes the second-fastest fifty in T20Is for India in just 14 balls 🔥🔥#INDvNZ, 3rd T20I | LIVE NOW 👉 https://t.co/YLbfrU7NU6 pic.twitter.com/mKd6JOTAOZ
— Star Sports (@StarSportsIndia) January 25, 2026
पावरप्ले में सबसे ज्यादा बार पूरा किया अर्धशतक
अभिषेक शर्मा टी20 इंटरनेशनल में नंबर 1 बल्लेबाज हैं और उनका मौजूदा फॉर्म भी कमाल का नजर आ रहा है. न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए तीसरे टी20 मैच में उन्होंने पावरप्ले में ही अपनी हाफ सेंचुरी की और एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया. पावरप्ले के दौरान अब वो सबसे ज्यादा बार 50+ स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. ट20 इंटरनेशनल में वो ये काम 3 बार कर चुके हैं. इससे पहले ये रिकॉर्ड रोहित शर्मा और ट्रेविस हेड के नाम था, जो कि 2 बार ऐसा कर चुके हैं.
अभिषेक शर्मा का तूफानी अंदाज
अभिषेक शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में महज 20 गेंदें ही खेली लेकिन इतनी गेंदों में ही उन्होंने मैच की दिशा दशा दोनों तय कर दी. 20 गेंदों में उन्होंने 7 चौके और 5 छक्के जड़ते हुए 68 रनों की आतिशी पारी खेल डाली. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 340 का रहा था. दूसरे टी20 मुकाबले में वो पहली ही गेंद पर आउट हो गए थे लेकिन इस मैच में उन्होंने कीवी गेंदबाजों की भरपूर क्लास लगाई. इस सीरीज में वो सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर के बल्लेबाज हैं. उन्होंने खेले 3 मैचों में 152 रन बनाए हैं.

