AFG vs WI: 7 फरवरी से टी20 विश्व कप 2026 की शुरुआत होने जा रही है. इससे पहले इसमें हिस्सा ले रही सभी टीमें अपनी तैयारियों को पुख्ता कर रही हैं. विश्व कप से पहले वेस्टइंडीज और अफगानिस्तान के बीच टी20 सीरीज खेली जा रही है. सीरीज के पहले मैच में ब्रैंडन किंग की कप्तानी वाली वेस्टइंडीज को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है. 2 बार की पूर्व टी20 विश्व कप चैंपियन वेस्टइंडीज के लिए ये कतई अच्छे संकेत नहीं हैं खासतौर से तब जब बड़े टूर्नामेंट को शुरू होने में महज कुछ दिनों का समय ही रह गया है. इससे पहले टीम को नेपाल के हाथों में सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था. ऐसे में अगर ये कहा जाए कि कैरेबियन टीम के लिए रेड अलर्ट जारी हो गया है तो गलत बिल्कुल भी नहीं होगा.
𝐎𝐧𝐞 𝐟𝐨𝐫 𝐭𝐡𝐞 𝐑𝐞𝐜𝐨𝐫𝐝 𝐁𝐨𝐨𝐤𝐬! 📝
— Afghanistan Cricket Board (@ACBofficials) January 19, 2026
A magnificent 162-run partnership between @IZadran18 (87) and Darwish Rasooli (84) has been marked as the highest third-wicket stand and the second-highest for any wicket for Afghanistan in T20Is. 🤝👏📈#AfghanAtalan | #AFGvWI pic.twitter.com/IlLQ9w9FIT
अफगानिस्तान ने दिखाया अपना दम
टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में अफगानिस्तान की टीम ने दमदार खेल का प्रदर्शन किया. टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 181 रनों का स्कोर खड़ा किया. टीम के लिए सलामी बल्लेबाज इब्राहिम जादरान ने 56 गेंदों में 87 रनों की बेहतरीन पारी खेली. उनके साथ डारविश रसूल 59 गेंदों में 84 रनों की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 8 चौके और 2 गगनचुंबी छक्के भी जड़े. इस पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया. वेस्टइंडीज के सभी गेंदबाज इन दोनों बल्लेबाजों के सामने बेअसर नजर आए. इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने के लिए वेस्टइंडीज की टीम 20 ओवरों में महज 149 रन ही बना पाई और टीम को 38 रनों से हार मिली.
वेस्टइंडीज क्रिकेट की खस्ता हालत
वेस्टइंडीज की टीम की हालत इन दिनों टी20 क्रिकेट में खस्ता नजर आ रही है. टीम को लगातार छोटी टीमों से भी हार का सामना करना पड़ा रहा है. टीम को पहले पाकिस्तान के हाथों 2-1 से सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था. इसके बाद टीम को नेपाल के हाथों भी 3 मैचों की सीरीज में 2-1 से हार मिली और अब अफगानिस्तान के हाथों भी टीम सीरीज का पहला मुकाबला हार चुकी है. सीरीज के पहले मैच में टीम की बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी भी पूरी तरह से बेअसर नजर आई. सीरीज में अब टीम को जीत हासिल करने के लिए दोनों ही मैचों में जीत दर्ज करनी होगी.

