Ajinkya Rahane on Pakistan: बांग्लादेश की टीम ने आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 खेलने के लिए भारत आने से इनकार कर दिया. आईसीसी की तरफ से बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की इस मांग को सिरे से खारिज कर दिया गया और उनकी जगह अब स्कॉटलैंड को टी20 विश्व कप में शामिल कर लिया गया है. दुनिया के तमाम क्रिकेट बोर्ड इस मामले में भारत और आईसीसी के साथ खड़े नजर आए तो वहीं इकलौते पाकिस्तान ने बांग्लादेश का साथ दिया. पाकिस्तान ने बांग्लादेश के समर्थन में विश्व कप को बायकॉट करने की बात तक कह डाली है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चीफ मोहसिन नकवी ने कहा, हम अपनी सरकार के फैसले का इंतजार कर रहे हैं और जैसा वो कहेंगे हम वैसा ही करेंगे. अगर वो हमें विश्व कप में नहीं भेजना चाहते हैं तो हम नहीं जाएंगे. हालांकि, ज्यादातर क्रिकेट एक्सपर्ट मानना है कि पाकिस्तान ऐसा करने की हिम्मत नहीं रखता है.
🚨 BIG DECISION BY PAKISTAN 🚨
— Sheri. (@CallMeSheri1_) January 18, 2026
– Pakistan will review its participation in the T20 World Cup if the Bangladesh issue remains unresolved. (Geo News) pic.twitter.com/Ht4WxPcXuV
‘पाकिस्तान में नहीं है इतनी हिम्मत’
टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी अजिंक्य रहाणे ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और उनके चीफ मोहसिन नक़वी को महज एक स्टेटमेंट से ही ट्रोल कर दिया है. क्रिकबज से बात करते हुए उन्होंने कहा, “पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2026 को बायकॉट नहीं करेगा. उनकी इतनी हिम्मत ही नहीं है.”
पाकिस्तान जबरदस्ती आईसीसी और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के बीच में घुस रहा है. जबकि, उनकी टीम तो पहले ही हाइब्रिड मॉडल के तहत अपने सभी मैच श्रीलंका में खेलने वाली है. इसी के साथ आईसीसी की तरफ से पाकिस्तान को बायकॉट करने को लेकर चेतावनी भी दे दी गई है और अगर वो ऐसा करते हैं तो बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है.
भारत के ग्रुप में ही है पाकिस्तान
पाकिस्तान को इस बार भी भारत के साथ ग्रुप ए में रखा गया है. इन दोनों के साथ यूएसए, नामीबिया और नीदरलैंड की टीम को शामिल किया गया है. पाक टीम विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत 7 फरवरी को नीदरलैंड के खिलाफ करने वाली है. इसके बाद 10 फरवरी को यूएसए के खिलाफ मैच होगा और 15 फरवरी को टीम का सामना भारत के खिलाफ होगा.

