T20 World Cup 2026: 7 फरवरी से शुरू होने जा रहे टी 20 विश्व कप के लिए काउंटडाउन शुरू हो चुका है. सभी टीमें इसको लेकर जबरदस्त तैयारियों में लगी हुई हैं. इसी बीच ऑस्ट्रेलिया की टीम के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है. टीम के स्टार तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड की फिटनेस पर पॉजिटिव अपडेट सामने आ रहा है. ये अपडेट खुद हेजलवुड की तरफ से आया है. ईएसपीएन से बात करते हुए उन्होंने कहा है कि उनकी फिटनेस में सुधार हो रहा है और वो टी20 विश्व कप में खेलने के लिए पूरी कोशिश कर रहे हैं. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सामने आए प्रोविजनल स्क्वॉड में उनका नाम शामिल है.
Teams, watch out 👀
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) January 14, 2026
Josh Hazlewood is confident of being ready for the start of Australia's T20 World Cup pic.twitter.com/iQbfpmo1O8
प्लान के हिसाब से हो रही चीजें- हेजलवुड
ईएसपीएन क्रिकइन्फो से बात करते हुए जोश हेजलवुड ने साफ तौर पर कहा, हर चीज प्लान के हिसाब से हो रही है. हमें कुछ अतिरिक्त दिन मिले क्योंकि टेस्ट मैचों के लिए हम तैयार नहीं थे. पिछले हफ्ते मैंने हाफ रनिंग करते हुए कुछ गेंदबाजी की है.रनिंग अच्छी हो रही है और ताकत वाली सभी चीजें सही से हो रही है, चीजें ट्रैक पर लौट रही है. हेजलवुड बीते साल से इंजरी के चलते काफी कम मुकाबले ही खेल पाए हैं, खासकर से टेस्ट क्रिकेट. आगे उन्होंने ये भी कहा कि इस तरह की चीजें आपको काफी परेशान भी करती हैं.
कैसे हो रही टी20 विश्व कप के लिए तैयारी?
जोश हेजलवुड ने इस बात को भी साफ किया है कि वनडे, टी20 और टेस्ट क्रिकेट में काफी अंतर होता है. ऐसे में इनके लिए तैयारी भी अल होती है. टी20 और वनडे में आपको पता होता है कि 4 या 10 ओवर की गेंदबाजी करनी है. 35 साल के तेज गेंदबाज ने बताया कि फिलहाल उनकी प्राथमिकता ऑस्ट्रेलिया के लिए टी20 विश्व कप में खेलना है. इसके लिए ट्रेनिंग के तरीके में थोड़ा बदलाव किया गया है. जिम और फिटनेस का रूटीन पहले जैसा ही है लेकिन गेंदबाजी के वर्क लोड में बदलाव किया गया है. कोशिश की जा रही है कि उनके शरीर पर ज्यादा दबाव ना पड़े और आराम मिल सके.
टी20 इंटरनेशनल में ऑस्ट्रेलिया के लिए जोश हेजलवुड के आंकड़े बेहद ही कमाल की हैं. उन्होंने साल 2013 में टीम के लिए डेब्यू किया था और अब तक 60 मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 79 विकेट चटकाए हैं. इस दौरान उनका औसत 21.26 का है. हाल ही में हुई भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में भी उन्होंने बल्लेबाजों को काफी परेशान किया था.

