Jio Hotstar Subscription Hike

जियो हॉटस्टार पर मैच देखना हुआ महंगा, सब्सक्रिप्शन के लिए खर्च करने होंगे इतने रुपये, जानें डिटेल्स

Jio Hotstar Subscription Hike: भारत की क्रिकेट टीम इन दिनों न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज खेल रही है. वनडे सीरीज के बाद अब हर किसी की नजरें टी 20 सीरीज पर टिकी हुई हैं, जिसकी शुरुआत 21 जनवरी से होने जा रही है. इन मैचों का लाइव प्रसारण जियो हॉटस्टार पर हो रहा है. फैंस को मैच देखने के लिए ऐप का सब्सक्रिप्शन प्लान खरीदना पड़ता है. सीरीज के बीच में भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस को एक बड़ा झटका लगा है. फैंस को अगर आगे भी इसी तरह जियो हॉटस्टार पर लाइव मैच देखना है तो जेब ज्यादा ढीली करनी पड़ेगी. जियो हॉटस्टार की तरफ से नए प्लान सामने आ गए हैं, जो कि 28 जनवरी से लागू हो जाएंगे. 

टीम इंडिया के मैच देखना हुआ महंगा

टीम इंडिया के ज्यादातर मैच को लाइव प्रसारण करने के राइट्स स्टार नेटवर्क के पास हैं. ऐसे में ओटीटी पर इसका प्रसारण जियो हॉटस्टार पर किया जाता है. ऐप के नए सब्सक्रिप्शन प्लान्स की बात करें तो उसमें बढ़ोतरी की गई है. मोबाइल प्लान के रेट पहले की तरह ही हैं लेकिन सुपर और प्रीमियम पैक महंगे हो गए हैं. प्रीमियम सब्सक्रिप्शन का प्लान जो पहले 1499 में मिल जाता था उसके लिए अब दर्शकों को 2199 रुपये खर्च करने पड़ेंगे. इसी के साथ सालाना सुपर सब्सक्रिप्शन पैक जो पहले 899 में मिल जाता था उसके लिए 1099 रुपये खर्च करने पड़ेंगे. यहां देखें पूरा सब्सक्रिप्शन प्लान…

टियरप्लान अवधिपुरानी कीमत (₹)नई कीमत (28 जनवरी 2026 से) (₹)
मोबाइलमासिकउपलब्ध नहीं79
मोबाइलतिमाही149149
मोबाइलवार्षिक499499
सुपरमासिकउपलब्ध नहीं149
सुपरतिमाही299349
सुपरवार्षिक8991099
प्रीमियममासिक299299
प्रीमियमतिमाही499699
प्रीमियमवार्षिक14992199

टी20 विश्व कप से लेकर आईपीएल तक होगा प्रसारित

क्रिकेट प्रेमियों के लिए ये साल क्रिकेटिंग एक्शन से भरपूर रहने वाला है. फिलहाल विमेंस प्रीमियर लीग खेली जा रही है तो वहीं पुरुष टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज खेल रही है. इसका प्रसारण जियो हॉटस्टार पर ही किया जा रहा है. साथ ही अंडर 19 विश्व कप भी लाइव स्ट्रीमिंग भी इसी प्लैटफॉर्म पर हो रही है. 7 फरवरी से शुरु हो रहे टी 20 विश्व कप का लाइव एक्शन भी जियो हॉटस्टार पर होना है और इसके बाद होने वाला आईपीएल भी फैंस यहीं देख पाएंगे. इसके बाद भी टीम इंडिया की कई सीरीज भी इसी प्लैटफॉर्म पर होंगी. ऐसे में फैंस के लिए ये बड़ा झटका होगा. 

ये भी पढ़िए- IND vs NZ: वनडे के बाद अब टी20 सीरीज की बारी, जानें कब और कहां खेला जाएगा पहला मैच