Bangladesh Cricket Board likely to loose 240 crore

T20 World Cup 2026 नहीं खेलने से बांग्लादेश क्रिकेट पर मंडराया खतरा, करोड़ों का नुकसान तय!

T20 World Cup 2026: टी20 विश्व 2026 खेलने के लिए भारत ना आने की जिद करने वाले बांग्लादेश के लिए मुसीबतें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं. बांग्लादेश सरकार ने साफ कर दिया है कि वो टी20 विश्व कप के लिए भारत के दौरे पर अपने खिलाड़ियों को नहीं भेज सकते. इसके लिए सुरक्षा कारणों का हवाला दिया जा रहा है. दूसरी तरफ आईसीसी ने बांग्लादेश क्रिकेट की शेड्यूल शिफ्ट करने और ग्रुप बदलने की मांग को खारिज कर दिया. ऐसे में अब इस मामले की सूरत ये नजर आती है कि बांग्लादेश टी20 विश्व कप से बाहर होने कगार पर ही है. ऐसे में अगर आखिर तक भी वो इसी मांग पर अड़ा रहता है और विश्व कप नहीं खेलता तो उसका आर्थिक नुकसान होना तय है. 

बांग्लादेश क्रिकेट को होगा करोड़ों का नुकसान!

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड का ये फैसला अब उसी के ऊपर भारी पड़ता हुआ दिख रहा है. पीटीआई के हवाले से सामने आई रिपोर्ट के अनुसार टी20 विश्व कप नहीं खेलने पर बांग्लादेश क्रिकेट को 240 करोड़ का नुकसान हो सकता है, जो कि उनकी कुल सालाना कमाई का 60 प्रतिशत है. ये जानते हुए भी बांग्लादेश अपना फैसला नहीं बदल रहा. अगर बांग्लादेश नहीं खेलती है तो स्कॉटलैंड उनको रिप्लेस कर सकती है और ग्रुप सी में उनको जगह मिलेगी. हालांकि, अभी तक आईसीसी की तरफ से इसको लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.

कई मीटिंगों के बाद भी नहीं बदला फैसला

मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल से बाहर करने के बाद से बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड तिमिलाया हुआ है. आईसीसी के साथ तमाम मीटिंग होने के बाद भी फैसला नहीं बदला गया. आईसीसी के अधिकारी इस मसले के हल करने के लिए ढाका भी पहुंचे. बांग्लादेश का साथ देने वाला केवल एक ही देश था पाकिस्तान. इसके बाद भी आईसीसी की तरफ से एक दिन का मौका और दिया. बांग्लादेश क्रिकेट को अपनी इस गलती का बड़ा खामियाजा भी भुगतना पड़ सकता है. कई भारतीय ब्रांड अपने बांग्लादेशी करार को खत्म कर चुके हैं. 

ये भी पढ़िए- सरफराज खान ने दोहरा शतक जड़ा मचाई सनसनी, मोहम्मद सिराज की टीम के खिलाफ जमकर गरजा बल्ला