Bangladesh Govt has announced their team is boycotting the World Cup

भारत में T20 World Cup 2026 नहीं खेलेगा बांग्लादेश, ICC के अल्टीमेटम के बाद लिया ये बड़ा फैसला

T20 World Cup 2026: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने भारत में होने वाले टी20 विश्व कप में नहीं खेलने का फैसला किया है. बांग्लादेश और भारत के बीच चल रहे विवाद के बीच आईसीसी लगातार इस मसले को हल करने का प्रयास कर रहा था लेकिन ऐसा नहीं हो पाया. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड लगातार अपने वेन्यू और शेड्यूल में बदलाव की मांग पर अड़ा हुआ था. ऐसे में 21 जनवरी को हुई बोर्ड मीटिंग में आईसीसी की तरफ से साफ कर दिया गया था कि उन्हें टी20 विश्व कप खेलने के लिए भारत के दौरे पर आना होगा और शेड्यूल में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा.

ICC से अभी भी बांग्लादेश को उम्मीद

बांग्लादेश सरकार की तरफ से जारी की गई प्रेस रिलीज में बताया गया है कि वो “आईसीसी के साथ अभी भी बातचीत जारी रखेगा लेकिन भारत में टी20 विश्व कप के मैच खेलने के लिए वो तैयार नहीं हैं. हम इसके लिए लड़ते रहेंगे. हमें नहीं पता कि विश्व में क्रिकेट का फिलहाल क्या स्टेटस है. उसकी लोकप्रियता घट रही है. उन्होंने इससे 20 करोड़ लोगों को अलग कर दिया है. क्रिकेट ओलंपिक की तरफ बढ़ रहा है लेकिन अगर हमारे जैसा देश इसमें नहीं जाता है तो ये आईसीसी का एक बहुत बड़ा फेलियर होगा.”

बांग्लादेश को उठाना पड़ सकता है भारी नुकसान

बांग्लादेश सरकार की तरफ से बड़े ही ध्यान से शब्दों का चयन करते हुए इस बात को लेकर प्रेस रिलीज जारी की गई है. उनकी पूरी प्रेस रिलीज में कहीं पर भी ये नहीं कहा गया है कि वो टी20 विश्व कप को बॉयकॉट नहीं कर रहे हैं. बांग्लादेश को अपने इस कदम के बाद क्रिकेट में काफी नुकसान उठाना पड़ सकता है. आईसीसी बांग्लादेश के इस कदम पर बड़ा एक्शन भी ले सकता है.

कहां से शुरू हुआ था विवाद?

आईपीएल 2026 से मुस्तफिजुर रहमान के बाहर होने के बाद ये पूरा मामला शुरू हुआ था. दोनों देशों के बीच राजनीतिक विवाद के चलते बीसीसीआई की तरफ से ये फैसला लिया गया था. इसके बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए आईसीसी से गुहार लगाई कि उनके शेड्यूल और वेन्यू में बदलाव किया जाए क्योंकि वो भारत में नहीं खेलना चाहते हैं. आईसीसी की तरफ से कई बार वर्चुअल मीटिंग के बाद अधिकारी ढाका भी पहुंचे लेकिन बांग्लादेश अपनी जिद पर अड़ा रहा और अब ये फैसला किया है.

ये भी पढ़िए- रणजी ट्रॉफी में भी रवींद्र जडेजा का फ्लॉप शो जारी, शुभमन गिल की टीम के खिलाफ नहीं चला बल्ला