BBL 2025-26: ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाज स्टीव स्मिथ टेस्ट के बाद टी20 क्रिकेट में भी अपना दम दिखा रहे हैं. उन्होंने कमाल की प्रतिभा दिखाते हुए साबित कर दिया है कि वो सिर्फ एक फॉर्मेट के खिलाड़ी नहीं हैं. सिडनी थंडर और सिडनी सिक्सर्स के बीच खेले जा रहे मुकाबले में एक ऐसा शॉट खेला जिसे हर कोई देखता ही रह गया. उन्होंने पारी के चौथे ओवर में गेंदबाज को आड़े हाथों लेते हुए 107 मीटर का विशाल छक्का जड़ दिया. उनके इस शॉट को देख कमेंटेटर भी दंग रह गए. उनके बल्ले से निकलने के बाद गेंद हवा को चीरते हुए सीधे स्टेडियम के छत पर जा गिरी. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
107M SIX BY STEVEN SMITH. 🤯 pic.twitter.com/OJUbLY9ypa
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) January 16, 2026
सिडनी थंडर के खिलाफ खेली तूफानी पारी
बिग बैश लीग में स्टीव स्मिथ सिडनी थंडर के लिए खेलते हैं. उन्होंने मैच में लक्ष्य का पीछा करते हुए ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी शुरू की. उन्होंने मैदान के हर कोने में रनों की बौछार करते हुए 190 रनों के लक्ष्य को बौना साबित कर दिया. इस मैच में उन्होंने महज 23 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया. उनका ये 107 मीटर का सिक्स सालों तक याद किया जाएगा. अभी तक के बिग बैश इतिहास में सबसे लंबा छक्का जड़ने का रिकॉर्ड क्रिस लिन के नाम है. वो 121 मीटर का सिक्स भी लगा चुके हैं.
स्मिथ ने जड़ा शानदार शतक
स्टीव स्मिथ इस पारी को खेलते हुए एक अलग ही रंग में नजर आ रहे थे. उन्होंने आतिशी बल्लेबाजी करते हुए महज 41 गेंदों में अपना शतक पूरा किया. ये उनके करियर की सबसे तेज सेंचुरी भी रही. उन्होंने इस पारी में कमाल की बल्लेबाजी करते हुए 260 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से रन बनाए और टीम को जीत की दहलीज तक लेकर गए. खबर लिखे जाने तक उन्होंने इस पारी में 5 चौके और 9 छक्के जड़े थे.

