Mohammad Rizwan and Hasan Ali

BBL में फिर उड़ा पाकिस्तान क्रिकेट का मजाक, रिजवान के बाद अब इस खिलाड़ी की हुई ‘फजीहत’, देखें VIDEO

Hasan Ali BBL Viral Video: ऑस्ट्रेलिया में जारी बिग बैश लीग (BBL) पाकिस्तानी खिलाड़ियों के लिए कुछ खास नहीं जा रहा है और एक बार फिर पाकिस्तान क्रिकेट का मजाक उड़ रहा है. मोहम्मद रिजवान के अजीब तरीके से ‘रिटायर्ड आउट’ होने के ठीक एक दिन बाद, अब पाकिस्तान के स्टार खिलाड़ी हसन अली अपनी खराब फील्डिंग से बेइज्जत हो रहे हैं. सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने पाकिस्तान क्रिकेट टीम की शर्मिंदगी डबल कर दी है. हसन का यह वीडियो देखकर आपकी भी हंसी छूट जाएगी.

BBL में फिर बना पाकिस्तान क्रिकेट का मजाक

दरअसल, यह वाकया मेलबर्न स्टार्स और एडिलेड स्ट्राइकर्स के बीच मैच के दौरान हुआ. स्ट्राइकर्स ने पहले बैटिंग करते हुए स्टार्स के सामने सिर्फ 84 रन का छोटा सा टारगेट रखा था. 8वें ओवर में स्कोर 35/2 था और तबरेज शम्सी गेंदबाजी कर रहे थे. बल्लेबाज ने ओवर की 5वीं गेंद पर कवर की तरफ शॉट लगाया. हसन अली ने बाउंड्री रोकने के लिए पूरी ताकत से दौड़ लगाई, लेकिन मामला उल्टा पड़ गया.

गेंद उनके हाथ से फिसल गई और सीधे बाउंड्री पार चली गई. बाद में थर्ड अंपायर ने इसे चौका करार दिया. अब इस पूरे घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. फॉक्स स्पोर्ट्स और बिग बैश लीग, दोनों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर इस क्लिप को शेयर किया, जिसके बाद हसन अली और पाकिस्तान क्रिकेट टीम का लगातार मजाक उड़ाया जा रहा है.

रिजवान के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड

इससे ठीक एक दिन पहले पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मोहम्मद रिजवान सिडनी थंडर्स बनाम मेलबर्न रेनेगेड्स मैच में रिटायर्ड आउट हुए थे. दरअसल, रिजवान आखिरी ओवरों में तेजी से रन नहीं बना पा रहे थे. उन्होंने 23 गेंदों पर 26 रन बनाए थे, जिसमें दो चौके और एक छक्का शामिल था. टीम को मोमेंटम चाहिए था, इसलिए उन्हें वापस बुला लिया गया. कप्तान विल सदरलैंड क्रीज पर आए और रिजवान BBL इतिहास के पहले विदेशी खिलाड़ी बन गए जिन्हें रिटायर्ड आउट किया गया.

वहीं, मैच की बात करें तो वो पूरी तरह एकतरफा रहा. इंग्लैंड के ऑलराउंडर टॉम करन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए करियर बेस्ट प्रदर्शन किया और मेलबर्न स्टार्स ने एडिलेड स्ट्राइकर्स को 83 रन पर ही ढेर कर दिया. इस तरह स्टार्स ने 6 विकेट से रोमाचंक जीत दर्ज की.

ये भी पढ़ें- T20 World Cup 2026 से पहले ऑस्ट्रेलिया के लिए गुड न्यूज, चोटिल खिलाड़ी की वापसी पर मिला बड़ा अपडेट