Cricket Scotland’s chief executive Trudy Lindblade thanks ICC Jay Shah

T20 World Cup 2026 में शामिल होने पर स्कॉटलैंड का पहला रिएक्शन, ICC चेयरमैन को किया शुक्रिया

T20 World Cup 2026: आईसीसी विश्व कप 2026 में बड़े बदलाव के रूप में बांग्लादेश की टीम को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है तो वहीं उनकी जगह स्कॉटलैंड को इस बार विश्व कप में खेलने का मौका मिल गया है. आईसीसी की तरफ से इस बात का आधिकारिक ऐलान भी कर दिया गया है तो वहीं अपडेटिड शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है. स्कॉटलैंड की टीम विश्व कप में खेलने को लेकर काफी उत्साहित भी नजर आ रही है. विश्व कप में अचानक मिली जगह को लेकर अब स्कॉटलैंड का रिएक्शन भी सामने आ चुका है, जिसमें उन्होंने आईसीसी के चेयरमैन जय शाह का धन्यवाद किया है. आइए आपको भी बताते हैं कि स्कॉटलैंड क्रिकेट की तरफ से क्या कहा गया है.

विश्व कप की तैयारियों में जुटा स्कॉटलैंड

स्कॉटलैंड की टीम विश्व कप में खेलने को लेकर काफी खुश है. स्कॉटलैंड क्रिकेट के चीफ ट्रूडी लिंडब्लेड ने इसके लिए कहा, “आईसीसी के चेयरमैन जय शाह का कॉल आया, जिससे इस बात की पुष्टि हुई कि वो स्कॉटलैंड टी20 विश्व कप का हिस्सा बनने जा रहा है. अपनी टीम की तरफ से मैंने इस इनविटेशन को स्वीकार कर लिया है. हम इसके लिए तैयार हैं. आईसीसी को इसके लिए हम धन्यवाद करते हैं.स्कॉटलैंड के खिलाड़ियों के लिए ये एक खास मौका होगा.”

बांग्लादेश अपनी जिद के चलते हुए बाहर

बांग्लादेश की टीम सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए इस बार विश्व कप खेलने के लिए भारत नहीं आने की जिद पर अड़ा हुआ था. ऐसे में आईसीसी की तरफ से उसकी कोई भी मांग नहीं मानी गई और विश्व कप से बाहर का रास्ता दिखा दिया. पाकिस्तान ने बांग्लादेश का इस पूरे मामले में भरपूर साथ दिया लेकिन अंत में बांग्लादेश को ही इसका खामियाजा भुगतना है. स्कॉटलैंड की टीम को रैंकिंग के आधार पर बांग्लादेश की जगह विश्व कप में शामिल कर लिया गया है और टीम इसको लेकर तैयारियां भी कर रही है. इस बात की जानकारी खुद स्कॉटलैंड क्रिकेट के चीफ ने दी है.

ये भी पढ़िए- WPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स की जीत से बदल गया पॉइंट्स टेबल, RCB को 7 विकेट से हरा लगाई लंबी छलांग