Dewald Brevis bad form continues in SA 20

16 पारियों से जारी है अर्धशतक का इंतजार, IPL 2026 से पहले स्टार खिलाड़ी ने बढ़ाई CSK की टेंशन

IPL 2026: आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले टूर्नामेंट की सबसे सफल फ्रेंचाइजी में से एक चेन्नई सुपर किंग्स के लिए परेशानी बढ़ती हुई नजर आ रही है. टीम की तरफ से रिटेन किए गए खिलाड़ी का फॉर्म चिंता का कारण बना हुआ है. इस खिलाड़ी ने सीएसके के लिए पिछले सीजन में कमाल की बल्लेबाजी करते हुए शानदार फॉर्म दिखाया था लेकिन इस समय एक-एक रन के लिए जूझता हुआ नजर आ रहा है. इस खिलाड़ी के बल्ले से टी20 मैचों की पिछली 16 पारियों से कोई अर्धशतक नहीं निकला है. फिलहाल, ये खिलाड़ी साउथ अफ्रीका की टी20 लीग में खेल रहा है. आइए आपको भी बताते हैं इस खिलाड़ी के बारे में…

ब्रेविस की फॉर्म ने CSK की टेंशन बढ़ाई

साउथ अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस इन दिनों प्रिटोरिया कैपिटल्स की तरफ से SA 20 में खेल रहे हैं, जहां उनका बल्ला पूरी तरह से खामोश है. इससे पहले साउथ अफ्रीका के लिए खेलते हुए इंग्लैंड, पाकिस्तान और भारत के खिलाफ वो रन बनाने में नाकाम रहे हैं. उन्होंने पिछले 16 मैचों में महज 271 रन ही बना पाए हैं. SA 20 में ब्रेविस 7 मैच पारियां खेल चुके हैं लेकिन महज 120 रन ही बना पाए हैं. सीएसके की टीम ने उनको पिछले सीजन के प्रदर्शन के आधार पर 202 करोड़ में रिटेन किया था. 

CSK के लिए खेलते हुए ब्रेविस का प्रदर्शन

डेवाल्ड ब्रेविस ने साल 2022 में आईपीएल में मुंबई के लिए खेलते हुए अपना डेब्यू किया था. 2 सीजन तक मुंबई के लिए खेलने के बाद साल 2025 में वो सीएसके का हिस्सा बने. उन्होंने अपना कमाल के शॉट्स और ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करने की क्षमता दिखाते हुए हर किसी को प्रभावित किया. पिछले सीजन में उन्होंने सीएसके के लिए खेलते हुए 6 मैचों में 225 रन बनाए थे. इस दौरान उनका औसत 37.50 का रहा था तो वहीं स्ट्राइक रेट 180 का था. आईपीएल की शुरुआत से पहले वो क्या अपनी फॉर्म दोबारा हासिल कर पाएंगे या नहीं ये देखना दिलचस्प होगा. 

ये भी पढ़िए- WPL 2026: गुजरात जायंट्स का MI से होगा कांटेदार मुकाबला! पॉइंट्स टेबल में टॉप पर आने की होगी लड़ाई