David Warner Century in BBL

BBL में जमकर गरज रहा डेविड वॉर्नर का बल्ला, चकनाचूर कर दिया विराट कोहली के शतकों का रिकॉर्ड

BBL 2025-26: डेविड वॉर्नर ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए बिग बैश लीग में एक और धमाकेदार शतक ठोक दिया है. उन्होंने सिडनी थंडर्स के खिलाफ मैच में तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 61 गेंदों में अपना शतक पूरा किया. पिछली 4 पारियों में ये उनका दूसरा शतक है. वो इस पारी में अंत तक नाबाद रहे और उन्हें कोई भी गेंदबाजी आउट करने में कामयाब नहीं रहा. उन्होंने 65 गेंदों का सामना करते हुए 169 के स्ट्राइक रेट से 110 रनों की पारी खेली. इसी के साथ वो इस सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. 

विराट कोहली को शतकों के मामले में छोड़ा पीछे

इस ताबड़तोड़ शतक के साथ ही डेविड वॉर्नर बिग बैश लीग के इतिहास में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं. उन्होंने स्टीव स्मिथ के 3 शतकों के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है. 39 साल की उम्र में वो जिस निरंतरता के साथ बल्लेबाजी कर रहे हैं वो काबिले तारीफ है. इसी के साथ अब टी20 क्रिकेट में अब उनके नाम 10 शतक हो गए हैं और विराट कोहली से इस मामले में आगे निकल गए हैं. ओवरऑल शतकों के मामले में अब वो तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं. उनके आगे अब बस बाबर आजम और क्रिस गेल का नाम ही है. 

इस सीजन कमाल के रंग में हैं वॉर्नर

बिग बैश लीग के सीजन में डेविड वॉर्नर का बल्ला आग उगल रहा है. उन्होंने इस सीजन खेली 8 पारियों में 86.60 की शानदार औसत से 433 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 2 शतक बनाए हैं. वॉर्नर टी20 क्रिकेट में 431 मुकाबले खेल चुके हैं और उन्होंने इस दौरान 13, 918 रन बनाए हैं वो भी 140 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट के साथ. सिडनी थंडर्स की टीम ने उनकी इस पारी के दम पर 20 ओवरों में 189 रनों का स्कोर खड़ा किया है. सामने वाली टीम में भी बाबर आजम और स्टीव स्मिथ जैसे बल्लेबाज हैं तो ऐसे में टीम को गेंदबाजी में दम दिखाना होगा.

ये भी पढ़िए- T20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश टीम के भारत में खेलने पर फैसला जल्द, इस शहर में होगी अंतिम मीटिंग !