T20 World Cup 2026: 7 फरवरी से शुरू होने जा रहे टी20 विश्व कप 2026 की शुरुआत से पहले न्यूजीलैंड के स्क्वॉड में एक बार फिर से बदलाव हुआ है. तेज गेंदबाज बेन सीयर्स को ट्रैवलिंग रिजर्व के तौर पर स्क्वॉड में शामिल किया गया है. पहले उनकी जगह काइल जैमीसन ट्रैवलिंग रिजर्व के तौर पर शामिल थे लेकिन पिछले हफ्ते ही उनको मेन स्क्वॉड में शामिल किया गया था, जिसके चलते अब सीयर्स को ये जगह मिली है. एडम मिल्ने की हैमस्ट्रिंग इंजरी के बाद जैमीसन को मेन स्क्वॉड में जगह मिली है. भारत के दौरे पर भी वो कीवी टीम का हिस्सा हैं.
Welcome back, Ben Sears!
— BLACKCAPS (@BLACKCAPS) January 29, 2026
Ben Sears will join the BLACKCAPS as travelling reserve for the ICC @T20WorldCup in India. Full story ➡️ https://t.co/Ursua6oBnw
📷 | @PhotosportNZ #T20WorldCup pic.twitter.com/65pXF650gJ
इंजरी से वापसी कर रहे हैं बेन सीयर्स
27 साल के युवा तेज गेंदबाज बेन सीयर्स अपनी घातक तेज गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं. कीवी टीम के कोच ने जानकारी देते हुए बताया कि, सीयर्स को इस समर सीजन की शुरुआत में हैमस्ट्रिंग की समस्या हुई थी, जिसके चलते वो क्रिकेट से दूर हो गए थे. उन्होंने कड़ी मेहनत के बाद मैदान पर वापसी की है और उनको वापस खेलते हुए देखना कमाल का होगा. सीयर्स कीवी टीम के स्क्वॉड से मुंबई में 5 फरवरी को जुड़ेंगे. टीम यूएसए के खिलाफ होने वाले वार्म अप मैच से पहले टीम के साथ जुड़ जाएंगे.
बेन सीयर्स का इंटरनेशनल क्रिकेट में प्रदर्शन
बेन सीयर्स न्यूजीलैंड के लिए तीनों फॉर्मेट में डेब्यू कर चुके हैं. उन्होंने 20 टी20 इंटरनेशनल पारियों में गेंदबाजी करते हुए टीम के लिए 23 विकेट चटकाए हैं. इस दौरान उनका औसत 24.73 का रहा है. हेड कोच रॉब वाल्टर ने जानकारी देते हुए फायरबर्ड्स की तरफ से खेलते हुए उन्होंने 9 मैचों में 15 विकेट अपने नाम किए हैं. कीवी टीम से अगर कोई खिलाड़ी इंजर्ड होता है तो उनको विश्व कप में खेलने का मौका मिल सकता है.
T20 World Cup 2026 के लिए न्यूजीलैंड का स्क्वॉड
मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलेन, माइकल ब्रैसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉन्वे, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, काइल जेमिसन, डेरिल मिचेल, जिमी नीशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रविंद्र, टिम साइफर्ट, ईश सोढ़ी
ट्रैवलिंग रिजर्व- बेन सियर्स

