Gautam Gambhir: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला रविवार (18 जनवरी) को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाना है. फिलहाल सीरीज 1-1 की बराबरी पर है. पहले वनडे में जीत हासिल करने के बाद टीम इंडिया को दूसरे वनडे में 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. ऐसे में तीसरा मुकाबला निर्णायक हो गया है, जिसमें दोनों ही टीमें जीत हासिल कर सीरीज अपने नाम करना चाहेगी.
वहीं, इस अहम मुकाबले से पहले भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर शुक्रवार को बाबा महाकाल के दरबार पहुंचे. गंभीर उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर मंदिर में होने वाले भस्म आरती में शामिल हुए और पूजा-अर्चना कर भारत की जीत की कामना की.
बाबा महाकाल के शरण में पहुंचे गौतम गंभीर
न्यूजीलैंड के खिलाफ निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर शुक्रवार (16 जनवरी) को उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे और बाबा महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद लिया. गंभीर ने मंदिर में पूजा-अर्चना की और भस्म आरती में भी हिस्सा लिया.
इस दौरान गंभीर भक्ति में लीन नजर और उन्होंने टीम की जीत की कामना की. इससे पहले गंभीर नलखेड़ा स्थित मां बगलामुखी के भी दर्शन किए. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
VIDEO | Madhya Pradesh: Head coach of the Indian cricket team Gautam Gambhir and batting coach Sitanshu Kotak attend Bhasma Aarti at Mahakaleshwar Temple, Ujjain.#GautamGambhir #Ujjain
— Press Trust of India (@PTI_News) January 16, 2026
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/OEIuSkUVfP
मैं जल्द ही वापस आऊंगा- गंभीर
बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद गौतम गंभीर ने कहा कि “मुझे सौभाग्य मिला की बाबा ने मुझे यहां दर्शन करने के लिए बुलाया. मंदिर की व्यवस्था काफी अच्छी थी दर्शन बहुत अच्छे हुए. मुझे विश्वास है कि बाबा फिर मुझे अपने दरबार में बुलाएंगे और मैं जल्द ही वापस आऊंगा.”
VIDEO | Madhya Pradesh: Head coach of the Indian cricket team Gautam Gambhir offered prayers at Ujjain's Mahakaleshwar Temple, says, "I was fortunate enough to get darshan of Baba. The arrangements were very good. I believe that Baba will call me again and I will return soon."… pic.twitter.com/zOMdIpKekQ
— Press Trust of India (@PTI_News) January 16, 2026
इंदौर की पिच का हाल
इंदौर के होल्कर स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के अनुकूल मानी जाती है. इस पिच पर बल्लेबाज जमकर चौके-छक्के लगाते हैं और यहां अक्कर हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिलते हैं. इस मैदान पर भारतीय टीम का रिकॉर्ड भी काफी शानदार रहा है. भारत ने यहां अब तक खेले सभी 7 वनडे मैचों में जीत हासिल की है.

