T20 World Cup 2026: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड अभी भी टी20 विश्व कप 2026 खेलने के लिए भारत के दौरे पर ना आने की जिद पर अड़ा है. सामने आ रही जानकारी के अनुसार आईसीसी ने बोर्ड को अल्टीमेटम दे दिया है कि वो 21 जनवरी तक इस फैसले पर अपना रुख साफ करे. वर्चुअल मीटिंग के साथ-साथ आईसीसी के अधिकारी BCB से मीटिंग के लिए ढाका आए थे लेकिन इसके बाद भी बांग्लादेश मानने के लिए तैयार नहीं है. बांग्लादेश की तरफ से अभी भी भारत ना आने के लिए सुरक्षा कारणों का हवाला दिया जा रहा है. ऐसे में सवाल ये खड़ा होता है कि अगर अपनी इस बेतुकी जिद पर अड़ी रहती है और टी20 विश्व कप का हिस्सा नहीं बन पाती है तो उसकी जगह कोई दूसरी टीम आएगी या नहीं?
🚨 If Bangladesh refuses, Scotland could replace them in the T20 World Cup 🚨
— D.S. Bhati (@DSCricinfo789) January 19, 2026
ICC gives BCB Jan 21 deadline to confirm India travel, with Scotland on standby to replace Bangladesh in T20 World Cup 2026.
Bangladesh (BCB) has requested the ICC to swap their position with… pic.twitter.com/4wctpnjNnF
बांग्लादेश की जगह कौन सी टीम ले सकती है जगह?
ईएसपीएन क्रिकइन्फो की रिपोर्ट के अनुसार ये बात तो साफ हो गई है कि आईसीसी बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की कोई भी बात मानने के लिए तैयार नहीं है और टी20 विश्व कप के शेड्यूल में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं हो रहा है. ऐसे में अगर बांग्लादेश नहीं मानता है तो वो सीधे तौर पर विश्व कप से बाहर हो जाएगा. ऐसे में रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि स्कॉटलैंड को विश्व कप खेलने का मौका मिल जाएगा. रैंकिंग के आधार पर देखें तो स्कॉटलैंड की टीम ही प्रमुख दावेदार बनती नजर आ रही है. टीम को उसी ग्रुप में रखा जाएगा और शेड्यूल भी उसी हिसाब से होगा.
आईपीएल से शुरू हुआ था विश्व कप का विवाद
भारत और बांग्लादेश के बीच विवाद की शुरुआत आईपीएल से मुस्तफिजुर रहमान को सस्पेंड करने के बाद से हुई थी. बांग्लादेश में लगातार हो रहे दंगे और हिंदुओं के साथ अत्याचार की लगातार खबरें सामने आ रही थीं, जिसके बाद बीसीसीआई की तरफ से ये फैसला लिया गया था. इस खबर के सामने आते ही बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड पूरी तरह से बौखला गया था और उसने टी20 विश्व कप के लिए भारत नहीं आने की बात की थी. क्रिकेट की ग्लोबल गवर्निंग बॉडी आईसीसी शुरुआत से ही इस मामले को सुलझाने का प्रयास कर रही है लेकिन BCB अभी भी एक बात पर अड़ी हुई है.

