If Pakistan decides not to play the T20 World Cup 2026 ICC will take these strict actions

बांग्लादेश का साथ देने पर ICC ने दिखाई पाकिस्तान को आंख! नहीं खेला T20 WC तो भुगतना पड़ेगा ये अंजाम

T20 World Cup 2026: बांग्लादेश अपनी जिद के चलते इस बार टी20 विश्व कप से बाहर हो चुका है. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने फैसला किया कि वो सुरक्षा कारणों के चलते विश्व कप खेलने के लिए भारत नहीं आ सकते. इस पूरे मामले को लेकर लगातार कई हफ्तों की बहस चली और पाकिस्तान ने बांग्लादेश का भरपूर साथ दिया. सामने आई जानकारी के अनुसार पाकिस्तान ने तो ये तक कहा था कि अगर बांग्लादेश विश्व कप से बाहर होता है तो वो भी अपना नाम वापस ले लेंगे. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चीफ मोहसिन नक़वी ने इसको लेकर पूछे गए सवाल पर एक बार फिर आग भड़काने का काम किया. हालांकि, इस बार आईसीसी ने उनको इस बयान पर आंख दिखाई है और बताया है कि अगर वो विश्व कप से बाहर होता है तो उसे क्या-क्या अंजाम भुगतने पड़ सकते हैं.

पाकिस्तान को उठाना होगा भारी नुकसान

इंडियन एक्सप्रेस के हवाले से सामने आ रही जानकारी के अनुसार अगर पाकिस्तान की टीम इस टी20 विश्व कप में नहीं खेलने का फैसला करती है तो उसे तगड़ा खामियाजा भुगतना पड़ सकता है. एक सूत्र ने इस मामले पर बात करते हुए कहा, “अगर पाकिस्तान भी टी20 विश्व कप 2026 से बाहर होने का फैसला करता है तो आईसीसी पाकिस्तान के ऊपर कई तरह के प्रतिबंध लगाएगी. इंटरनेशनल टीम के साथ बाइलेटरल सीरीज खेलना, पीएसएल में विदेशी खिलाड़ियों को एनओसी न देना और एशिया कप में भाग न लेना शामिल है.”

हाइब्रिड मॉडल की बात कर रहे नकवी

बांग्लादेश के टी20 विश्व कप से बाहर होने पर पाकिस्तान सबसे ज्यादा बौखलाया हुआ नजर आ रहा है. इस पूरे मामले पर पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी अपनी नाराजगी जाहिर कर चुके हैं. उन्होंने कहा कि “बांग्लादेश के साथ अन्याय हुआ है. उन्हें हर शर्त पर विश्व कप खेलना चाहिए था. अगर भारत और पाकिस्तान के बीच हाइब्रिड मॉडल को अपनाया जा सकता है तो उनके लिए भी किया जा सकता था.” साथ ही उन्होंने ये भी साफ किया कि पाकिस्तान के इस विश्व कप में खेलने नहीं खेलने का फैसला सरकार करेगी. हम सभी प्रधानमंत्री के वापस लौटने का इंतजार कर रहे हैं.

ये भी पढ़िए- IND vs NZ 3rd T20I Live Streaming: सीरीज अपने नाम करने उतरेगी टीम इंडिया, जानें कब और कहां देख पाएंगे लाइव?